एक ऐसा लंगूर जिसे तीस हजार रुपए महिना सैलरी मिलती है ये बात आपको जरुर हैरान करने वाली लगेगी। पर ये बिल्कुल सच है। दरअसल उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में भाजपा कार्य़ालय में लाल मुंह वाले बंदरों के आतंक से परेशान होकर वहां एक लंगूर को तैनात किया गया है।
यह लंगूर हरियाणा का है और इसका नाम मंगल है। इसकी खासियत है कि यह अपने मालिक के इशारे में काम करता है। तेज तर्रार होने की वजह से इसे लाल मुंह वाले बंदरों को भगाने के लिए रखा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बस्ती में लोकसभा चुनाव के चलते भाजपा के सासंद और उम्मीदवार हरीश द्विवेदी ने मालवीय रोड पर अरविंद पाल के कैंपस में चुनाव कार्य़ालय खोला है।इस कार्यालय पर भाजपा नेताओं का आना जाना लगा रहता है।
कार्यालय में आने वाले लोगो के लिए नाश्ता पानी और भोजन आदि की व्यवस्था भी रहती है। जिसकी वजह से यहां लाल मुंह वाले बंदर भी आने लगे। जिसकी वजह से लोग यहां आने से डरने लगे। लोगो का आना जाना भी कम हो गया। तंग आकर भाजपा नेता ने बंदरों को भगाने के लिए लंगूर को रख लिया। जिसका काम यहां आने वाले बंदरों को भगाना है।
इतना ही नहीं लंगूर को इसकी सैलरी भी मिलती है वो भी तीस हजार रुपया महिना। यानि एक हजार रुपए डेली। लंगूर के आने के बाद भाजपा कार्य़ालय में बंदरों का आना बहुत कम हो गया है। चुनाव तक भाजपा नेताओं ने लंगूर की इस जिम्मेदारी के लिए अनुबंध किया है। चुनाव खत्म होने के बाद लंगूर वापस हरियाणा लौट जाएगा।
मंगल नाम का यह लंगूर कोई आम लंगूर नहीं है ये बेहद तेज तर्रार है और कुछ दिन पहले इसकी ड्यूटी अयोध्या राम मंदिर के आस पास लगाई गई थी। इसके बदले इसे दस हजार रुपए मिले थे।
बिना पंखे के इस लंगूर को नहीं आती नींद
मंगल नाम के लंगूर के मालिक के अनुसार इसे बिना पंखे के इसे नींद नहीं आती है। इसलिए इसके सोने के लिए एक पंखे का इंतजाम किया गया है।
-एजेंसी
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026