Mathura, Uttar Pradesh, India. मथुरा के वृंदावन में आयोजित होने जा रहे कुंभ मेला को लेकर तैयारियां लगातार जोर पकड़ रही हैं। कुंभ मेला कितना भव्य होगा इसकी झलक अभी से मिलने लगी है। अधिकारी और मंत्रियों की मंत्रणा भी कुंभ मेला को भव्यरूप देने के लिए लगातार हो रही हैं। दूसरी ओर धर्म नगरी की जनता की नजर इस पर टिकी है कि कुंभ के दौरान यमुना कितनी निर्मल नजर आएगी। यमुना शुद्धिकरण के लिए किये गये अभी तक के भागीरथी प्रयास फलीभूत नहीं हो सके हैं।
यमुना घाटों की ओर नहीं जा रहे श्रद्धालु
यमुना लगातार गंदी से और गंदी होती जा रही है। इस समय हालात यह हैं कि यमुना में मथुरा और वृंदावन के नाले सीधे गिर रहे हैं। मथुरा वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध घाटों पर यमुना जल से बदबू उठ रही है। आचनम और स्नान करते श्रद्धालुओं को देखना अब ब्रजवासियों के लिए भी मुश्किल हो गया है। यमुना के लगातार प्रदूषित होते जाने से श्रद्धालुओं का रुझान भी अब घाटों की तरफ कम रह गया है। इस पीड़ा को लेकर हाल ही में पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद हेमा मालिनी से मिला था। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा मथुरा को उठना पड़ रहा है। वृंदावन में भी ठाकुर बांकेबिहारी और दूसरे नये पुराने प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन करने तक ही श्रद्धालु सीमित हो गये हैं। यमुना घाटों की ओर रुख करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बेहद कम रहती है।
यमुना में गिर रहे नालों को रोकने के लिए प्रदर्शन
यमुना में गिर रहे नालों को रोकने की मांग लम्बे समय से की जा रही है। नाले टेप किये जाने के प्रयास और वादे कई बार हुए हैं लेकिन इस काम को अंजाम देना किसी के बस में नहीं रहा है। नालों को टेप किये जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को लोगों ने वृंदावन के घाटों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर जल्दी से नालों को बंद नहीं किया गया तो हम स्वयं ही अपने खर्चे पर जेसीबी लाकर इन नालों को तुड़वा देंगे और बंद कर देंगे।
ये रहे मौजूद
इस दौरान मोहनानंद, शिव शंकर दास, मानस आचार्य, नीलेश पांडेय, अनुराग चैधरी, आशीष पहलवान, धीरज चैधरी, सागर शर्मा, हिमांशु यादव, मोहन लाल शर्मा, लोकेश शर्मा, रविकांत गौतम, प्रतिभा समाजसेवी, खजान सिंह, गोपाल सिंह ,रमेश चंद शर्मा, संजीव गौस्वामी, ब्रज मोहन, साहनी, चीकू निषाद, गोपाल भारद्वाज, अंकुर शर्मा, सौरव श्री वास्तव, अनुज गुंदेला, उमा देवी, आशीष आदि मौजूद रहे।
- Social Casino-palvelu on Suomen ykkösvalinta oikean rahan kasinoksi - August 25, 2026
- Pålitelige betalinger og kjappe uttak med Winmaker Casino i Norge - August 25, 2026
- Finanzrevolution: Olympia Casino transformiert die Zahlungsabwicklung in Deutschland - August 25, 2026