कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता डॉ. कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे केजरीवाल पर देशविरोधी तत्वों से मिले होने का आरोप लगाते हुए कुमार ने गंभीर बातें कहीं। विश्वास ने बताया कि ‘मैंने पिछले चुनाव में उसको कहा कि ये जो अलगाववादी संगठन हैं, खालिस्तानी मूवमेंट से जुड़े लोग हैं, इनका साथ मत ले… तो उसने कहा था कि नहीं-नहीं, तू चिंता मत कर..।’
कुमार विश्वास ने दावा किया, ‘एक दिन मुझसे कहता है कि मैं एक स्वतंत्र सूबे का प्रधानमंत्री बनूंगा। मैंने कहा कि ये अलगाववाद है… 2020 का रेफरेंडम आ रहा है, पूरी दुनिया फंडिंग कर रही है… तो कहता है कि तो क्या हो गया… स्वतंत्र देश का पहला प्रधानमंत्री बनूंगा… इस आदमी के थॉट में इतना ज्यादा अलगाववाद है.. बस किसी तरह सत्ता मिले।’
-एजेंसियां
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026