विराट कोहली का बल्ला अपने पुराने रंग में नजर नहीं आ रहा है। भारतीय फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि कोहली 26 मार्च से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में अपनी पुरानी लय हासिल कर लें। कोहली ने टीम की कप्तानी छोड़ दी है और ऐसे में वह दबाव से मुक्त हैं। कोहली ने बीते साल ही बैंगलोर की कप्तानी छोड़ दी थी। अब उनके स्थान पर फाफ डु प्लेसिस को कमान सौंपी गई है। हालांकि कोहली टीम के अहम बल्लेबाज बने रहेंगे।
इस मुद्दे पर बात करते हुए भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि यह टीम के लिए एक तरह से अच्छा ही है। उन्होंने यह भी कहा कि कोहली के पास अब खुलकर खेलने की आजादी है। शास्त्री के कार्यकाल में भारतीय टीम की कमान लंबे समय तक कोहली के हाथों में रही। वह कोहली और उनके खेल को बहुत अच्छी तरह समझते हैं।
शास्त्री ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बातचीत में कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि कोहली का कप्तानी छोड़ना एक तरह से अच्छा ही है। कप्तानी का दबाव उनके कंधे से उतर गया है। कप्तान होने के साथ जो अपेक्षाएं आती हैं वे अब नहीं हैं। वह जाकर मैदान पर खुलकर खेल सकते हैं। वह खुद को जाहिर कर सकते हैं। और मुझे लगता है कि वह अब ऐसा ही करना चाहेंगे।’
शास्त्री ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि सबसे जरूरी चीज यह है कि वह अपने निजी प्रदर्शन के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं हैं। चूंकि वह वर्ल्ड क्रिकेट में इतना कर चुके हैं कि लोग जानते हैं कि कोहली कहां खड़े हैं। अब उन्हें मैदान पर उतरकर खेल का लुत्फ उठाना चाहिए। मेरी राय में यही सबसे जरूरी है। यह सब अब मानसिक खेल है। यह खुद को यह समझाने की बात है कि मैं वहां खुलकर खेलना चाहता हूं। खुद को जाहिर करना चाहता हूं। और लुत्फ उठाना चाहता हूं।’
विराट कोहली 2013 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान थे। उन्होंने बीते साल टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। उनकी कप्तानी में टीम 2016 के फाइनल तक पहुंची थी लेकिन ट्रॉफी उनके हाथों से दूर रही है। बैंगलोर फ्रैंचाइजी का पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ 27 मार्च को होगा।
-एजेंसियां
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026