भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज और फिर श्रीलंका टीम भारत दौरे पर आएगी। इस बीच भारतीय चयन समिति के सदस्य एबे कुरुविल्ला ने अपना पद छोड़ दिया है। कुरुविल्ला, चेतन शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय सीनियर चयन समिति के सदस्य थे। कुरुविल्ला वेस्ट जोन से चयन समिति के सदस्य थे। भारत को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी खेलनी है।
कुरुविल्ला द्वारा अचानक पद छोड़ने की वजह बीसीसीआई का नया नियम है, जिसके तहत कोई भी चयनकर्ता 5 साल से ज्यादा समय तक चयन समिति का सदस्य नहीं रह सकता है। एबे कुरुविल्ला दिसंबर 2020 में सीनियर चयन समिति के सदस्य बने थे, लेकिन उससे पहले चार साल वे जूनियर चयन समिति के सदस्य रह चुके थे। जिसकी वजह से उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा। अभी टेस्ट में भारत का कोई कप्तान नहीं है। चयन समिति को नए कप्तान का भी चयन करना है।
रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड के किसी भी अधिकारी को इस नए नियम की जानकारी नहीं थी लेकिन मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सदस्य संजीव गुप्ता ने जब जनवरी में इसे लेकर शिकायत दर्ज की, तब उन्हें भी इस नियम का पता चला। कुरुविल्ला के पद छोड़ने के बाद सीनियर सेलेक्शन कमेटी में 4 सदस्य रह गए हैं जिनमें चेतन शर्मा, सुनील जोशी, हरविंदर सिंह और देबाशीष मोहंती शामिल हैं।
53 साल के कुरुविल्ला की जगह लेने के लिए बीसीसीआई अब आवेदन मंगाने की तैयारी में है। वहीं, कुरुविल्ला को बोर्ड गेम डेवलपमेंट मैनेजर का पद दे सकती है। एबे कुरुविल्ला ने 90 के दशक में भारतीय टीम के लिए 10 टेस्ट और 25 वनडे मुकाबले खेले थे। उनके नाम टेस्ट और वनडे दोनों में 25-25 विकेट हैं। उन्होंने अपने सभी 35 इंटरनेशनल मैच 1997 में ही खेले थे।
-एजेंसियां
- यूपी में SSR की तारीखों में बदलाव: “कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़ने से न रहे वंचित…”: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम - November 10, 2026
- आगरा के मदिया कटरा में वक्फ संपत्ति के कथित सौदे पर अदालत का बड़ा एक्शन; पूर्व उपनिबंधक समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश - November 10, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में रंगबाजो का नंगा नाच; नगला मोहनलाल में दो घरों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज और धमकी भरा ऑडियो वायरल - November 10, 2026