मुंबई। कंगना रनौत अपने ताबड़तोड़ जवाब देने के लिए जानी जाती है, इसबार उन्होंने करन जौहर को अपने निशाने पर लिया है। करण जौहर का शो कॉफी विद करण का 7वां सीजन आ रहा है और शो के आने से पहले ही कंगना ने हमेशा की तरह करण को लताड़ा है। इतना ही नहीं कंगना का ये भी दावा है कि करण के शो का सबसे पॉपुलर एपिसोड वो है जिसमें वह आई थी। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘पापा जो अपने शो कॉफी विद करण के सारे फेमस एपिसोड को प्रमोट कर रहे हैं क्योंकि आज उसका ओटीटी पर प्रीमियर है। पापा जो को गुड लक। लेकिन इस एपिसोड का क्या? ओह सॉरी…सर्जिकल स्ट्राइक, घर में घुसके मारा था ना, मेरा एपिसोड इस शो का सबसे पॉपुलर एपिसोड था और इसके बाद वह टीवी पर बैन हो गए थे बिल्कुल उनके फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की तरह।
कंगना ने फिर करण के एक न्यूज आर्टिकल को शेयर किया और लिखा, ‘मैंने इन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलर किया है, जितना उनके अब तक के पूरे काम ने नहीं किया।’
बता दें कि कंगना, कॉफी विद करण के 5वें एपिसोड में नजर आई थीं। कंगना अकेले नहीं बल्कि सैफ अली खान और शाहिद कपूर के साथ शो में आई थीं। तीनों स्टार्स फिल्म रंगून के प्रमोशन के लिए आए थे और करण के शो में ही कंगना ने उन पर नेपोटिज्म फैलाने का आरोप लगाया था।
शो में करण ने कंगना से पूछा था कि किसी ऐसे शख्स का नाम लो इंडस्ट्री में से जिन्होंने उन्हें बिना मतलब का एटीट्यूड दिखाया है। कंगना कहती हैं कि मुझे लगता है आप करण जहर। अगर कभी मेरी बायोपिक बनेगी तो आप उसमें एक ऐसे बॉलीवुड सेलेब का किरदार निभाओगे जो बाहर के लोगों को इंडस्ट्री में बर्दाश्त नहीं कर सकता। नेपोटिज्म को बढ़ावा देने वाले आप हो।
– एजेंसी
- आगरा में 2 अक्टूबर से शुरू होगा तीन दिवसीय संत रविदास समरसता महोत्सव, बीएसएनएल ग्राउंड में जुटेंगे 5 हजार से अधिक लोग - September 28, 2026
- ‘इनका जनाधार नहीं, इन्हें बीजेपी ने जितवाया…’, बसपा सुप्रीमो मायावती का नगीना सांसद चंद्रशेखर पर अब तक का सबसे तीखा हमला - September 28, 2026
- श्राद्ध पक्ष में भारत विकास परिषद अमृतम का अनूठा आयोजन, पितरों की स्मृति में गूंजा सुंदरकांड का पाठ - September 28, 2026