जानिए! जिम में कितने घंटे की एक्सरसाइज करना रहता है फायदेमंद – Up18 News

जानिए! जिम में कितने घंटे की एक्सरसाइज करना रहता है फायदेमंद

HEALTH

 

फिट रहने के लिए जिम लोगों की पहली पसंद होती है। हालांकि योगा को फिट रहने का नेचुरल तरीका माना जाता है। दरअसल, जिम में कम समय में ही आप अपने शरीर में कई तरह के बदलाव महसूस करने लगते हैं इसलिए ज्यादातर लोग जिम को प्राथमिकता देते हैं। हाल ही में जिम करते हुए कई सेलिब्रिटी की हार्ट अटैक से हुई मौत की खबर ने जिम करने वाले लोगों में एक डर बैठ दिया है। ऐसे में यह जानना कि कितने घंटे की एक्सरसाइज करना उचित है, आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

CDC के अनुसार प्रत्येक सप्ताह स्वस्थ वयस्कों को 150 मिनट की मध्यम-तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधि और 2 दिनों की मांसपेशियों को मजबूत करने वाली गतिविधि की आवश्यकता होती है। इससे ज्यादा एक्सरसाइज आपके लिए नुकसादायक साबित हो सकती है।

इससे ज्यादा एक्सरसाइज या शरीर को पर्याप्त आराम दिए बिना किए जाने वाले एक्सरसाइज को मेडिकल भाषा में ओवर ट्रेनिंग सिंड्रोम (Overtraining Syndrome) कहा जाता है। जिसका असर आपके शरीर और दिल के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं कैसे पता करे कि आप जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज कर रहें हैं या नहीं।

कई दिनों तक शरीर में दर्द

नवी मुंबई स्थित मेडिकवर हॉस्पिटल में कन्स्लटंट इंटरवेन्शनल कार्डिओलॉजिस्ट डॉ. अनुप महाजनी बताते हैं कि जिम शुरू करने के बाद तीन-चार दिन मसल मे दर्द होता है लेकिन एक हप्ते बाद भी अगर मांसपेशियो मे ज्यादा दर्द हो रहा हो या कही मांसपेशियो में छोटी मोटी चोट हो गई हो तो ये संकेत है की आप गलत तरीके से व्यायाम कर रहे है। या शरीर की आवश्यकता से ज्यादा उस पर प्रेशर दे रहे हैं।

दिनभर रहती है थकान

एक्सपर्ट बताते हैं कि जिम या कोई भी व्यायाम करने बाद थोड़ी देर थकावट महसूस होना आम बात है। अक्सर ये थकावट व्यायाम करने के बाद तीन या पाच मिनट में चली जाती है। लेकिन अगर आपको व्यायाम करने के बाद बहुत देर तक थकावट महसूस हो रही है, तो इस पर तुरंत ध्यान देने की जरुरत है| ये शरीर के लिए घातक हो सकता है।

जिम के बाद चिड़चिड़ापन लगना

जिम करने के बाद शरीर हल्का हो जाता है और मन भी प्रसन्न हो जाता है, लेकिन कुछ व्यक्तियों को जिम करने के बाद चिड़चिड़ापन होने लगता है| इसका एक कारण है जरूरत से ज्यादा व्यायाम करना। ज्यादा व्यायाम करने से स्ट्रेस हार्मोन्स का स्तर बढ़ता है जिससे मूड में बदलाव आना, ध्यान केंद्रित न कर पाना, अस्वस्थ लगना, उत्साह कम होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं|

नींद न आना

ज्यादा व्यायाम करने का परिणाम कुछ व्यक्तियों के नींद पर भी होता है। ज्यादा स्ट्रेस से हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ने लगता है जिससे नींद भी अच्छी से नही आती। नींद पूरी न होने से या अच्छी तरह से न होने से बहुत ज्यादा थकावट महसूस होती है|

कम होने के बजाए बढ़ने लगे वजन

जिम में जाने के बाद कुछ व्यक्तियों में वजन कम होने ही बजाय बढ़ जाता है| ऐसा आवश्यक आराम न करने से होता है। ज्यादा जिम करने से पुरुषों में टेस्टोरॉन्स का स्तर प्रभावित होने के साथ शरीर कॉर्टिसोल हार्मोन्स ज्यादा बनाने लगता है जिससे वजन बढ़ जाता है।

ओटीएस से कैसे करें बचाव

एक्सपर्ट बताते हैं व्यायाम से शरीर को नुकसान ना पहुँचे इसलिए पहले तो आवश्यक डायट लेना जरूरी होता है। वजन कम करने के लिए खाली पेट जिम करना खतरनाक हो सकता है| दो केले भी खाकर जिम में जाएं तो अच्छे फायदे नजर आएगे। इसके साथ ही व्यायाम शुरू करने से पहले जिम इस्ट्रक्टर की सलाह लें।

इसके अलावा डायबिटीज, हृदय विकार, हाई ब्लडप्रेशर जैसी बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति जिम शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Dr. Bhanu Pratap Singh