कियारा आडवाणी बनीं ‘डॉन 3’ की लीड एक्ट्रेस
मुंबई: डॉन 3 के निर्माता, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने कल एक बड़ी घोषणा की तरफ इशारा करते हुए दर्शकों को बड़ा सरप्राइज़ दिया है। जी हां, दर्शकों के बीच उत्साह की लहर देखने मिल रही है। फैंस पहले से ही उत्सुकता से भरे हुए हैं। ऐसे में उन सभी द्वारा डॉन 3 की लीड एक्ट्रेस की नाम से पर्दा उठने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। सस्पेंस बढ़ता जा रहा है। खबरों में हैडलाइन बन रहा है और पूरी दुनिया में उत्साह फैला हुआ है। कल, वह पल आ गया जिसका सभी को इंतजार था। फिल्म के निर्माताओं ने साल की सबसे बड़ी घोषणा से पर्दा उठा दिया।
जी हाँ, आपने सही सुना, डॉन 3 की लीड एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि बेहद टैलेंटेड कियारा आडवाणी हैं। कियारा आडवाणी, जो अपनी अदाएं और प्रभावशाली एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, अब वह डॉन की दुनिया में एक्शन का तड़का लगाने वाली हैं। इस उत्साह को और भी बढ़ाते हुए फैंस कियारा और रणवीर के बीच की केमिस्ट्री और ऑन स्क्रीन प्रेजेंस को साथ में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। बता दें कि दोनो स्टार्स अपने क्राफ्ट में बेहतरीन हैं और ऑन स्क्रीन अपनी चमक बिखेरने के लिए मशहूर हैं। ऐसे में अब जब दोनो पहली बार साथ आए हैं, यह कहा जा सकता है कि यह फ्रेश जोड़ी कभी न मिटने वाली छाप छोड़ने के लिए तैयार है।
विजनरी निर्देशक फरहान अख्तर के द्वारा निर्देशित ‘डॉन 3’ एक और एड्रेनालिन से भरपूर इंस्टॉलमेंट का वादा करती है। साथ ही यह फिल्म एक शानदार सिनेमाई सफर के लिए प्लेटफॉर्म सेट करती है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी को एक्सेप्शनल प्रोजेक्ट रेकॉर्ड के लिए जाना जाता है। ऐसे में वे इस आइकॉनिक फ्रेचाइजी के लिए एक शानदार सिनेमाई अनुभव देना का वादा करते हैं।
-up18News/अनिल बेदाग
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026
- आगरा में आध्यात्मिक और राष्ट्र-कल्याण का महापर्व: 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में - October 20, 2026