नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन करने से पहले आज पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज हमें इकट्ठा होना पड़ा क्योंकि भाजपा ने आम आदमी पार्टी को पूरी तरह से खत्म करने के लिए ऑपरेशन झाड़ू चलाया है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा के लिए आम आदमी पार्टी और बड़ी चुनौती बन सकते हैं। इसके पहले कि आम आदमी पार्टी भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बने इसलिए उससे पहले ही ऑपरेशन झाड़ू चलाकर पार्टी को खत्म कर दिया जाए। आने वाले समय में चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी के बैंक खातों को सीज करना, दफ्तर को खाली कराकर सड़क पर लाना और पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार करना ये तीन प्लान बनाए गए हैं।
केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी कोई पार्टी नहीं है, ये एक विचारधारा है। जैसे हमने ईमानदारी से दिल्ली और पंजाब में काम किया। ये विचार धारा पूरे देश में तेजी से फैल रही है। लोग जैसी सरकारों का सपना देखते थे हमने दिल्ली और पंजाब में किया। मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ और बिजली दे दी। भाजपा काम नहीं कर पा रही है इसलिए वो चाहते हैं कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार करे।
Compiled by up18news
- ’राष्ट्रधर्मस्य रक्षणार्थं युद्धम्’: भगवद गीता के मंत्र और स्वदेशी तोपों की सलामी के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस - January 26, 2026
- भारत का ‘आयरन मैन’ अवतार: 77वें गणतंत्र दिवस पर रोबोटिक डॉग ‘निग्रहा’ और ‘स्वार्म ड्रोन’ ने दुनिया को चौंकाया - January 26, 2026
- UGC के ‘समानता नियम 2026’ पर संग्राम: कैंपस में बनेंगे ‘समान अवसर केंद्र’, परिभाषा को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ा विवाद - January 26, 2026