बदायूं। यूपी के बदायूं जनपद में स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही देखने को मिली है। यहां पोस्ट पोस्टमार्टम हाउस के बाहर एक लावारिस शव को कुत्ता नोचता रहा। वहां तैनात कर्मचारी मौके से नदारद रहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एसएसपी ने सीओ उझानी को जांच के आदेश दिए हैं।
पोस्टमार्टम हाउस की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है। पोस्टमार्टम हाउस में शवों को रखने के लिए जो फ्रीजर लगे हुए हैं, वह काफी समय से खराब पड़े हैं। साथ ही पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात पुलिस कर्मचारी भी इधर-उधर बातों में मशगूल रहते हैं। बदायूं पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात पुलिसकर्मी कितने अलर्ट रहते हैं। इसकी बानगी वायरल वीडियो और इस फोटो में देखा जा सकता है। यहां पर तैनात सिपाही बातों में इतने मशगूल थे कि उन्होंने ध्यान ही नहीं दिया कि वहां पर रखे शव को कुत्ता नोच रहा है।
तभी किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जाता है कि कछला गंगा घाट पर चार दिन पहले एक शव मिला था जिसे पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
पोस्टमार्टम के बाद ड्यूटी पर आए पुलिसकर्मियों को शव सौंप दिया गया। क्योंकि, शव कई दिन पुराना था। इसलिए उससे बदबू आ रही थी। तैनात सिपाही शव को खुले में छोड़कर दूर खड़े होकर बातें करने लगे। इस दौरान एक कुत्ता वहां आकर शव को नोचने लगा।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ उझानी शक्ति सिंह को सौंपी है। उनका कहना है कि जांच के बाद प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
साभार सहित
- किरावली को मिला जनसेवा का नया ‘तीर्थ’: सांसद राजकुमार चाहर ने 95.63 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, अब जनता के द्वार होगा समाधान - March 14, 2026
- Agra News: बेटियों के सपनों को मिले ‘साइकिल के पंख’; भारत विकास परिषद् ने 51 छात्राओं को भेंट की साइकिल, अब आसान होगी शिक्षा की राह - March 14, 2026
- नेशनल चैम्बर चुनाव: मनोज बंसल के सिर सजा जीत का ताज, कांटे की टक्कर में 19 वोटों से पछाड़ा; अम्बा प्रसाद और नीतेश बने उपाध्यक्ष - March 14, 2026