कर्नाटक के बेंगलुरू में 1 मार्च को हुए बम धमाके में NIA को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एनआईए ने रामेश्वरम कैफे में धमाके के संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की पहचान शब्बीर के तौर पर हुई है। जांच एजेंसी ने आरोपी को कर्नाटक के बेल्लारी से गिरफ्तार किया गया।
कर्नाटक सरकार ने पांच मार्च को एनआईए को इस बम धमाके की जांच सौंपी थी। कैफे में हुए बम धमाके में 10 लोग घायल हो गए थे। कैफे में बम रखने वाला संदिग्ध सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ था। इसके बाद एनआईए ने उसकी सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का नाम इनाम देने की घोषणा करते हुए उसे वांटेड घोषित किया था।
मस्जिद में बदले थे कपड़े
बेंगलुरू में पहली मार्च को हुए बम धमाके में कुल 10 लोग घायल हुए थे। धमाके के दौरान कैफे में काफी लोग मौजूद थे। एक संदिग्ध ने कैफे के काउंटर पर एक बैग रखा था जो कुछ ही सेकेंड बाद फट गया था। धमाके से अफरा-तरफ मच गई थी। कैफे के अंदर मौजूद लोगों के कपड़े जल गए थे। इसके बाद बेंगलुरू पुलिस ने जांच शुरू की थी और बाद में जांच को पांच मार्च को एनआईए को सौंप दिया था।
एनआईए ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी तक पहुंचने के उसकी फोटो जारी की थीं। इसके साथ जांच एजेंसी ने 10 लाख रुपये का इनाम भी रखा था। जांच में सामने आया था कि रामेश्वरम कैफे में बम रखने के बाद आरोपी ने एक मस्जिद में जाकर कपड़े भी चेंज किए थे। जांच एजेंसी को संदिग्ध की टोपी भी मिली थी। बाद में उसके बस में सफर करने की फुटेज भी सामने आई थी।
आरोपी के अरेस्ट होने के बाद रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट करने और ऐसा करने का मकसद क्या था? इसका खुलासा होने की उम्मीद है।
-एजेंसी
- विश्वासघात के शिकार हुए चंपत राय? महंत कमल नयन दास के दावों से राम मंदिर ट्रस्ट में हलचल - July 7, 2026
- अमरनाथ यात्रा में भक्तों को बड़ा झटका: महज 5 दिनों में अंतर्ध्यान हुए बाबा बर्फानी, श्राइन बोर्ड की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल - July 7, 2026
- काशी में राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा: मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के बेटे की शादी में पहुंचे CM योगी, नवदंपति को दिया आशीर्वाद - July 7, 2026