भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के बीच फंसे 260 से अधिक यात्रियों को एयरलिफ्ट किया। बर्फबारी के कारण 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने के बाद 22 जनवरी को एयरलिफ्ट सर्विस शुरू की गई थी। इसके बाद से एएन-32 विमान, जिसे कारगिल कूरियर भी कहा जाता है। उसने अब तक कुल 1,551 यात्रियों को एयरलिफ्ट किया है।
फंसे हुए यात्रियों की सुविधा के लिए जम्मू और श्रीनगर के बीच हफ्ते में तीन दिन और श्रीनगर और कारगिल के बीच हफ्ते में दो बार चलती है। 26 फरवरी को कारगिल कूरियर से 260 यात्रियों को एयरलिफ्ट किया गया।
अधिकारी ने कहा कि 113 यात्रियों को श्रीनगर से कारगिल और अन्य 93 को जम्मू से कारगिल लाया गया। 38 को कारगिल से श्रीनगर और 16 अन्य को दो अलग-अलग विमानों में कारगिल से जम्मू पहुंचाया गया।
– एजेंसी
- विश्व हृदय दिवस पर आगरा में शिक्षकों का अनूठा सेवा अभियान, जानिए क्या किया - September 29, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026