Agra, Uttar Pradesh, India. सेवाभारती आगरा ने रविवार को पीवीआर पब्लिक स्कूल, नयाबांस, लोहामंडी में नवरात्र के मौके पर कन्यापूजन किया। भाजपा बृज क्षेत्र की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की संयोजक एवं समाजसेवी डॉ. बीना लवानिया ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की तर्ज पर छो 251 बालिकाओं को तिलक कर सामूहिक भोजन कराया। फिर सभी अतिथियों ने उनके पैर छूकर पूजा की।
सेवाभारती के आगरा विभाग के अध्यक्ष वीरेंद्र वार्ष्णेय ने बच्चों से राष्ट्र भक्ति की कविता एवं गीत गायन कराया। मुख्य-अतिथि डॉ. बीना लवानिया ने बच्चो से राष्ट्रीय भावना के संबंधित सवाल पूछे। बच्चों से भारत के प्रधानमंत्री का नाम पूछा तो सभी ने नरेन्द्र मोदी बताया।

डॉ. लवानिया ने सभी बच्चों को अपनी तरफ से पाठ्य सामग्री के तौर पर कापियां, पेन, पेंसिल और रबर आदि वितरित किए। कार्यक्रम में आयोजक प्रिया श्रीवास्तव,पवन श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद सुनील जैन पूनम आदि उपस्थित रहे।
https://www.youtube.com/watch?v=YTHhRCLO148iveStoryTime
- ‘सेवा तीर्थ’ और ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन: पीएम मोदी बोले— “ये परिसर महाराजाओं की नहीं, 140 करोड़ भारतीयों की सोच का आधार हैं” - February 13, 2026
- ‘सेवा तीर्थ’ नामकरण पर संजय सिंह का तीखा प्रहार— अगली बार लोग नारियल और अगरबत्ती लेकर आएंगे… - February 13, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सदन में उठाई आगरा की मांग— ‘यमुना पर बैराज और शहर में चाहिए इंटरनेशनल स्टेडियम’ - February 13, 2026