लखनऊ। कन्नौज रेलवे स्टेशन पर शनिवार को भीषण हादसा हुआ। स्टेशन परिसर में बन रहे नवीन स्टेशन के लिए बनाए गए ढांचे पर लिंटर डालते समय शटरिंग टूटने से लिंटर भरभराकर गिर गया। इस हादसे में कई मजदूर घायल हो गए। वहीं, इस हादसे को लेकर सियासत भी शुरू हो गयी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार भाजपा सरकार को घेर रहे हैं। उन्होंने कहा, हमारी मांग है कि भाजपा सरकार इस हादसे का ज़िम्मेदार अपने को मानते हुए, घायल के परिवारों को तत्काल मुआवज़ा का ऐलान करे।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कन्नौज के रेलवे विभाग का हादसा भाजपा के महा भ्रष्टाचार के महा लालच के कारण हुआ है। जब सारे ठेके कमीशन लेकर दिये जाएंगे, और ठेकेदार भी किसी और को ठेके पर देकर, अपना लाभ काम किये बिना कमाकर निकल जाएगा तो आधे से भी कम बचे पैसों में ऐसे ही थर्ड क्लास जानलेवा निर्माण कार्य होंगे, जिनमें न तो क्वॉलिटी होगी, न ही सिक्योरिटी का ध्यान रखा जाएगा। मतलब गुणवत्ता और सुरक्षा दोनों की बुरी तरह उपेक्षा होगी, जिसके परिणामस्वरूप ऐसे हादसे होंगे। हमारी मांग है कि भाजपा सरकार इस हादसे का ज़िम्मेदार अपने को मानते हुए, घायल के परिवारों को तत्काल मुआवज़ा का ऐलान करे।
बता दें कि कन्नौज जिले में रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर करीब 2:20 बजे भीषण हादसा हो गया था। नवीन स्टेशन के लिए बनाए गए ढांचे पर लिंटर डालते समय शटरिंग टूटने से लिंटर भरभराकर गिर गया था। हादसे में 40 से अधिक मजदूर दब गए। देर शाम तक मलबे से 26 मजदूरों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
-साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर गरमाई यूपी की सियासत: जयंत चौधरी, केशव मौर्य और मायावती ने बोला तीखा हमला - August 22, 2026
- ‘गड़बड़ी’ के साथ MNV की म्यूज़िक इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री - August 22, 2026
- दिल्ली के पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराने में 7.5 घंटे लग गए, सोचिए गांव और छोटे शहरों के पुलिस स्टेशन में क्या होता होगा- राहुल गांधी - August 22, 2026