मुंबई (अनिल बेदाग) : भक्ति, संस्कृति और क्रिएटिविटी की दिल को छू लेने वाली शाम में कौशिक ठक्कर ने जाह्नवी दोशी के साथ मिलकर कृष्ण कलेक्शन से मनमोहक बाल कान्हा डॉल का अनावरण किया। इस मौके पर रुपाली गांगुली, उर्वशी ढोलकिया, दिव्या अग्रवाल, तनाज़ ईरानी, दीपशिखा नागपाल, दीपिका सिंह, स्रीजिता डे, ऋतु शिवपुरी और कई चमकते सितारे मौजूद थे।
एकता कपूर ने अपने श्रीकृष्ण प्रेम पर खुलकर कहा, “मेरा मानना है कि जो भी आध्यात्मिक है या फिर भले न हो, अगर आप मां हैं तो अपने बच्चों में कान्हा का रूप देखते हैं। जब मेरा बेटा हुआ और मैं पहली बार श्रीनाथजी गई, तब मैंने इस एहसास को गहराई से महसूस किया। आज के बच्चे सुपरहीरो और एंटरटेनमेंट से घिरे रहते हैं, लेकिन धर्म और विश्वास तो उन्हें बाद में ही टकराते हैं। इससे पहले कि वे टीनएज में उस राह पर चलें, हम उन्हें हमारी जड़ों से मज़ेदार और इंट्रेस्टिंग तरीके से जोड़ सकते हैं जैसे एक कान्हा डॉल के ज़रिए। यह अगली पीढ़ी को हमारी परंपराओं और विश्वास प्रणाली से मिलवाने का खुशगवार तरीका है।”
कान्हा यूनिवर्स पर उपलब्ध यह बाल कान्हा डॉल कृष्ण के बचपन की मासूमियत और शरारत को बखूबी समेटे हुए है। बारीक कारीगरी से सजी यह डॉल सिर्फ एक कलेक्टिबल नहीं बल्कि छोटे दिलों को भारत की आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का प्यारा ज़रिया है। यह शाम सिर्फ एक लॉन्च नहीं, बल्कि कृष्ण के बचपन की अमिट मिठास का जश्न थी जिसमें भक्ति, कला और सांस्कृतिक गर्व तीनों का खूबसूरत संगम था।
-up18News
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026