बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय अयोध्या में हैं। वो 22 जनवरी को राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी, लेकिन इससे पहले ही वो राम भक्ति में लीन दिखीं। उन्होंने हनुमान गढ़ी में दर्शन किया और वहां पर झाड़ू भी लगाई और हवन भी किया। उन्होंने कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं, जिसके कैप्शन में लिखा है- ‘आओ राम आओ।’
कंगना ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज भी शेयर की हैं, जिसमें वो रामभद्राचार्य से मुलाकात करती नजर आ रही हैं। वो हवन में भी शामिल हुईं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आओ मेरे राम। आज परमपूजनीय श्री रामभद्राचार्य जी से भेंट हुई, उनका आशीर्वाद लिया। उनके द्वारा आयोजित शास्त्रवत सामूहिक हनुमान जी यज्ञ में भाग लिया। अयोध्या धाम में श्री राम के स्वागत में सब राममयी हैं। कल अयोध्या के राजा लम्बे वनवास के बाद अपने घर आ रहे हैं। आओ मेरे राम, आओ मेरे राम।’
कंगना ने राम मंदिर का उद्घाटन होने से पहले आज हनुमान गढ़ी के दर्शन किए। वहां पर उन्होंने साफ-सफाई भी की।
कंगना रनौत ने कहा, ‘हम अपने स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों को प्रेरित करना चाहते हैं…शहर में सौंदर्यीकरण के साथ, अयोध्या वास्तव में सुंदर दिख रही है…।’
एक्ट्रेस ने ये भी कहा, ‘अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जगह-जगह भजन और यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे हम ‘देव लोक’ में पहुंच गए हैं… हम उन लोगों के बारे में कुछ नहीं कह सकते जो आना नहीं चाहते। अभी अयोध्या में आकर बहुत अच्छा लग रहा है…।’
-एजेंसी
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026