आगरा: एक कलयुगी बेटे ने जमीन-जायदाद के लिए 55 साल की अपनी मां के पैरों से नाखून खींच लिए और उसकी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर जान ले ली। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। मामला थाना सदर के सोहल्ला क्षेत्र का है। रेलवे फाटक के पास रहने वाली 55 साल की मीरा देवी पति की मौत के बाद अपनी दो बेटियों के साथ रहती थी। मीरा देवी की बेटी पूजा ने बताया कि उसका भाई सूरज राजपूत अपनी पत्नी सुषमा के साथ अलग रहता है। कई वर्षों से वह मां से प्रॉपर्टी को बेचने के लिए झगड़ा करता रहता है। कई बार उसकी मां पर हमला कर चुका है। पिछले वर्ष मीरा देवी के गाल पर एक पत्थर मार दिया था। इससे उन्हें काफी चोट आयी थी। शनिवार सुबह प्रॉपर्टी को लेकर सूरज और उसकी पत्नी घर आए और आते ही लाठी और डंडे से पीटने लगे। पिटाई से उसकी मां मीरा देवी की मौत हो गई
पूजा राजपूत ने बताया कि उनके फतेहपुरसीकरी में साढ़े नौ बीघा और आगरा में डेढ़ बीघा खेत है। इसे बेचने के लिए सूरज उसकी मां पर दवाब बनाता था। पांच बहनों और दो भाइयों में से दो बहनों की अभी शादी नहीं हुई है। मां उनके साथ ही अलग रहती थी। सूरज प्रॉपर्टी के लालच में उसकी मां और उन्हें टॉर्चर करता था। मेरी मां को अपने साथ अपने घर ले गया। वहां इतना पीटा कि उसके पैरों के नाखून तक खींच लिए।
पूजा ने आरोप लगाया है कि प्रॉपर्टी के लालच में सूरज के ससुराल वाले उसकी पैरवी करते हैं। पुलिस को भी प्रलोभन देकर अपने पक्ष में कर लेते हैं। पूजा ने बताया कि उसकी बड़ी बहन पर झूठा केस दर्ज करवाकर उसे जेल भिजवा दिया था। कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन पुलिस कभी नहीं सुनती है। अगर पुलिस ने उसे पकड़ लिया होता तो मेरी मां जिंदा होती। थाना प्रभारी सदर नीरज शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जाएगा।
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026