दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बीआरएस नेता के. कविता की जमानत याचिका खारिज कर दी है.
कानूनी मामलों पर रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज (पीसी एक्ट) कावेरी बावेजा ने 4 अप्रैल को आदेश सुरक्षित रखने के बाद सोमवार को फैसला सुनाया.
कविता को 15 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया था. वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं.
बीते दिनों आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली शराब नीति केस में जमानत मिली है.
इस केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया इस वक्त तिहाड़ जेल में हैं.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: जमीन रजिस्ट्री के नियमों में बड़ा बदलाव, खतौनी से मिलान अब अनिवार्य - March 10, 2026
- मिडिल ईस्ट वॉर का असर: व्यावसायिक सिलेंडरों पर रोक, 5 लाख लोगों के सामने खाने का संकट - March 10, 2026
- आगरा में कुष्ठ मुक्त अभियान का आगाज़: 4905 टीमें घर-घर जाकर खंगालेंगी सुराग, 23 मार्च तक चलेगा अभियान - March 10, 2026