पटना। एसआईआर को लेकर देश में चारों तरफ हंगामा मचा हुआ है। एसआईआर को लेकर विपक्ष संसद से लेकर सड़क तक विरोध कर रही है। इसी बीच जीतन राम मांझी का चौका देने वाला बयान सामने आया है। उन्होने कहा कि पत्थर पर सिर पटकने से कुछ नहीं होगा। सिर्फ अपना हि सिर फटेगा। एसआईआर बिहार के बहुत जरूरी है।
बता दे कि सांसद राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार से बिहार में वोटर अधिकार यात्रा शुरू किए है। यह यात्रा सासाराम से शुरू होकर प्रदेश के 25 जिले से गुजरेगी। राहुल गांधी की इस यात्रा में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ ही विपक्ष के अलग-अलग राज्यों के कई बड़े नेता शामिल होंगे।
यात्रा के लिए राहुल गांधी सोमवार को विशेष विमान से गया पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से एसपी जैन कॉलेज सासाराम उतरेंगे। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक सासाराम से सुवारा में राहुल गांधी सहित गठबंधन के तमाम नेताओं का संबोधन होगा।शाम 4.30 बजे देहरी ऑन सोन के आंबेडकर चौक से यात्रा शुरू होगी। राहुल गांधी सहित तमाम नेता खुली गाड़ी से यात्रा करेंगे। रोहतास से शाम 7.30 बजे औरंगाबाद से रमेश चौक पहुंचेगे।
रमेश चौक पर राहुल गांधी, तेजस्वी सहित तमाम नेताओं का संबोधन होगा। रात में बंभनडीह स्पोर्ट्स ग्राउंड में सभी नेता रुकेंगे। मंगलवार सुबह आठ बजे अम्बा कुटुंबा से यात्रा शुरू होगी। 9.30 बजे राहुल गांधी देव के सूर्य मंदिर विजिट करेंगे। वहां से दोपहर गुरारू गया में सभी नेताओं का लंच होगा। शाम 6.30 बजे गया के खालिस पार्क चौक पर पब्लिक एड्रेस होगा। रात में रसलपुर क्रिकेट ग्राउंड में रुकेंगे।
ये बिहारियों के सम्मान की लड़ाई है- तेजस्वी यादव
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि ये लड़ाई अब सिर्फ चुनाव की नहीं बल्कि अब बिहार और बिहारियों के सम्मान, स्वाभिमान, अधिकार और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई बन चुकी है। वोटर अधिकार यात्रा का यह आंदोलन जन जन का जयघोष बन गया है। इस आंदोलन में सिर्फ बिहार के 14 करोड़ बिहारवासी ही नहीं बल्कि देश की 140 करोड़ न्यायप्रिय जनता भावनात्मक रूप से हमारे आपके साथ जुड़ेगी और चलेगी।
राहुल और तेजस्वी पर मांझी ने किया तंज
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की शुरु हो रही वोटर अधिकार यात्रा पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पत्थर पर सिर पटकने से कुछ नहीं होगा। सिर्फ अपना सिर फूटेगा ये लोग पत्थर पर सिर पटक रहे हैं। एसआईआर बहुत जरूरी है जो लोग मृत है या बाहर चले गये हैं उनके वोट को खत्म किया जा रहा है।
वहीं चिराग पासवान पर उन्होने कहा कि वो बड़े आदमी हैं, लेकिन हम उनको सलाह देंगे कि एनडीए में रहकर ही अपना भविष्य तलाश करें तो बेहतर होगा। नहीं तो गर्दिश में जाएंगे।
साभार सहित
- ’स्कूल चोरी’ का अनोखा मामला: यूपी में 5 गायब स्कूलों का पता बताने पर मिलेंगे 1 लाख रुपये, आप सांसद संजय सिंह ने दी खुली चुनौती - August 24, 2026
- मायावती ने राहुल गांधी के धरने पर भी साधा निशाना: कहा- संसद थाने के बाहर बैठे कांग्रेस नेता जंतर-मंतर पर दलितों का विरोध देखने क्यों नहीं गए? - August 23, 2026
- श्रावण मास के चौथे सोमवार को लेकर सजी पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की भव्य अलौकिक छटा, परंपरागत मेले का हर्षोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ - August 23, 2026