लखनऊ। इन दिनों पूरे यूपी में झमाझम बरसात होरही है। प्रदेश के राजधानी समेत कई जिलों में कल रात से बारशि हो रही है। वहीं आज लखनऊ में सुबह से ही बरसात की झरी लगी हुई है। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. इसके अतिरिक्त पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर तेज झोंकेदार हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग ने 30 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश के इन जिलों में गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
आपको बता दें कि लखनऊ में कल रात से बारिश हो रही है। वहीं आज सुबह से ही बरसात शुरू हो गई जिससे लोगों में सिहरन मच गई है। आज बारिश रुक-रुक कर शहर को भिगो रही है बता दें कि कल भी दिन में कई बार हल्की बारिश हुई थी। वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आज सोमवार को बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल से लखनऊ में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो रही है और आज सुबह तक बारिश होती रही।
यूपी मौसम विभाग के अनुसार अगस्त में 264 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 24 दिन में ही 307 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। आज भी लखनऊ सहित पूरे यूपी में बरसात होती रहेगी।
साभार सहित
- रसगुल्ले से लेकर बर्फी तक, यूपी में मिठाई बेचने के नियम में बड़ा बदलाव, ‘Use By Date’ लिखना अनिवार्य - October 16, 2026
- पैंटून पुल की मांग पर पिनाहट बाजार बंद, व्यापारियों का धरना; पांच दिन में संचालन शुरू करने का अल्टीमेटम - October 16, 2026
- पैंटून पुल की मांग पर पिनाहट बाजार बंद, व्यापारियों का धरना; पांच दिन में संचालन शुरू करने का अल्टीमेटम - October 16, 2026