आगरा: कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के विरुद्ध परिवाद कोर्ट में मानहानि के आरोप में सोमवार को सुनवाई हुई। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 25 सितंबर की तिथि तय की है।
अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के विरुद्ध परिवाद प्रस्तुत कर आरोप लगाया था कि तीन दिसंबर 2024 को कथावाचक ने वाराणसी में कथा के दौरान भारत विभाजन व कश्मीरी ब्राह्मणों के नरसंहार के लिए जयचंदों को दोषी बताया। इससे प्रार्थी को अत्यधिक मानसिक आघात पहुंचा। सुनवाई के बाद न्यायालय ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के अधीन वादी अधिवक्ता के बयान के लिए 25 सितंबर की तिथि तय की है।
दृष्टि संस्थान के प्रबंधक के मामले में सुनवाई 25 सितंबर को
दृष्टि संस्थान के प्रबंधक के विरुद्ध मानहानि के मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 25 सितंबर की तिथि दी है। अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने वरिष्ठ अधिवक्ता एसपी सिंह सिकरवार व नरेश सिकरवार के माध्यम से दाखिल परिवाद में आरोप लगाया था कि 14 जुलाई 25 को वायरल वीडियो में निदेशक ने अधिवक्ताओं के लिए अपमानजनक शब्द बोले। मामला कोर्ट तक पहुंचा था।
साभार सहित
- जो भी बीवी भागेगी, उसे गोली मारूँगा…मेरठ में खूनी ‘इंसाफ’: पत्नी के प्रेमी को गोलियों से भूना, वीडियो बनाकर पुलिस को दी चुनौती - February 26, 2026
- SCMAGLEV ट्रेन में योगी का वीडियो वायरल: बुलेट ट्रेन के अनुभव पर बोले- भविष्य अब और भी करीब है - February 26, 2026
- लव एंड केयर चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिव्यांग प्रतिभाओं के लिए आयोजित किया भव्य कार्यक्रम - February 26, 2026