मुंबई (अनिल बेदाग) : दिल का दरवाज़ा खोल ना डार्लिंग में ढेर सारी हंसी और पागलपन के साथ रोमांस की दुनिया में डूबने के लिए तैयार हो जाइए, जिसमें सदाबहार जया बच्चन जी, प्रतिभाशाली सिद्धांत चतुवेर्दी, वामीका गब्बी और स्वानंद किरकिरे जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
यह बहुत सारे प्यार के साथ थोड़ा पागल होने का समय है। गोवा में शूटिंग के अपने पहले चरण की शुरुआत करते हुए, यह फिल्म शानदार कलाकारों के साथ एक रोमांचक यात्रा का वादा करती है।
टिप्स फिल्म्स लिमिटेड, बावेजा स्टूडियोज लिमिटेड और जंपिंग टोमैटो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग एक गुड कंपनी प्रोडक्शन है, जिसका निर्देशन विकास बहल ने किया है। रमेश तौरानी, हरमन बावेजा, रोहनदीप सिंह, विराज सावंत और रमेश पुलपाका द्वारा निर्मित, यह फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
प्यार, हंसी और थोड़ी सी शरारत की दुनिया में कदम रखें, क्योंकि जया बच्चन, सिद्धांत चतुवेर्दी, वामीका गब्बी और स्वानंद किरकिरे ने दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग की शूटिंग शुरू की।
-up18News
- बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा राजनीतिक फैसला: आकाश आनंद की पार्टी में वापसी, एक बार फिर संभाली राष्ट्रीय संयोजक की कमान - October 5, 2026
- पूर्व फायरफाइटर जितेंद्र राठौर बने भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री - October 5, 2026
- राज्यसभा सांसद नवीन जैन के आवास पर गूंजे जैन संतों के मंगल प्रवचन: सात मुनिराजों की आहार चर्या और पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के सान्निध्य से धर्ममय हुआ वातावरण - October 5, 2026