भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह दिया है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया है। उनका IPL करियर बहुत ही शानदार रहा था। IPL में कई ऐतिहासिक पारियां रैना ने खेली थीं।
सुरेश रैना अब IPL में भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उन्हें IPL का किंग कहा जाता था। वैसे सभी ने सोचा था कि अगले साल IPL वो खेलेंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। वो विदेशी लीग्स में जरूर खेल सकते हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट उनका लंबा रहा लेकिन ज्यादा सफलता उन्हें नहीं मिली लेकिन IPL में चेन्नई से खेलते हुए हमेशा उन्होंने कहर बरपाया। पिछले साल ऑक्शन में उन्हें किसी टीम ने नहीं लिया था। चेन्नई ने भी उन्हें रिलीज कर दिया था। खैर आइए आपको उनकी कुछ खास बातें IPL करियर की बताते हैं।
5000 से ज्यादा रन
IPL में हमेशा रैना के बल्ले से रन निकले हैं। अकेले दम पर उन्होंने चेन्नई को कई मुकाबले जिताए। साल 2019 में हुए IPL में उन्होंने इस लीग में अपने पांच हजार रन पूरे किए थे। 5000 का आंकड़ा पूरा करने वाले वो दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। IPL में रैना ने कुल 205 मैच खेले और 5528 रन बनाए। उनकी औसत 32.52 की रही। उनके नाम एक शतक और 39 अर्धशतक इस लीग में दर्ज हैं।
लगातार 7 IPL सीजन में किया कमाल
अब आप सोचिए कोई खिलाड़ी अगर लगातार सात सीजन 400 से ज्यादा रन बनाए तो वो कितना बड़ा खिलाड़ी होगा। रैना के नाम इस लीग में लगातार सात सीजन 400 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। रैना ने साल 2013 IPL में कुल 548 रन बनाए थे। इस सीजन उन्होंने विपक्षी टीमों पर कहर बरपाया था। एक शतक और 4 अर्धशतक इस सीजन उन्होंने लगाए थे। रैना को बेस्ट फील्डिंग के लिए भी कई बार अवॉर्ड इस लीग में मिल चुका है।
IPL 2021 रहा खराब
इस साल IPL में किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं खरीदा था। चेन्नई ने उन्हें रिलीज कर दिया था। साल 2021 का सीजन उनके लिए बहुत खराब रहा था। इस वजह से ही किसी टीम ने उनके ऊपर दांव नहीं लगाया। साल 2021 के सीजन में रैना कुल 160 रन ही बना पाए थे। 17.77 की औसत उनकी रही थी। इस सीजन के कई मुकाबले उन्हें बेंच पर ही बैठाया गया था। बिल्कुल भी वो लय में नहीं लग रहे थे। उनके IPL करियर का ये अच्छा अंत नहीं हुआ था।
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026
- आगरा में श्री हरि सत्संग समिति की नित्य प्रभात फेरी के 15 साल पूरे: भव्य संकीर्तन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, विधायक ने की पुष्पवर्षा - September 15, 2026
- सपा की तुष्टिकरण और जातिगत राजनीति अब जनता के बीच नहीं चलने वाली: भाजपा नेता रोहित कत्याल - September 15, 2026