आगरा। हम द्वार सजाएं, हम दीप जलाएं, राम आएंगे… की सुरधारा और जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोषों के बीच रविवार सुबह श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के बैनर तले सैकड़ों युवा राम भक्त सफेद टीशर्ट धारण कर, भगवा ध्वज लहराते अपने-अपने दोपहिया वाहनों पर जब श्रीराम चौक कमला नगर से नगरवासियों को महोत्सव का निमंत्रण देने निकले, तो पूरा क्षेत्र राममय हो उठा। भक्ति, जोश और उत्साह का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला मानो जन-जन प्रभु श्रीराम के आगमन की तैयारी में रंग गया हो।
श्रीराम चौक से जनकपुरी कार्यालय तक निकली इस विशाल आमंत्रण यात्रा पर कमला नगर व बल्केश्वर क्षेत्र के निवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कर्मयोगी फव्वारा चौक पर कर्मयोगी एंक्लेव वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पार्षद पति पवन बंसल के नेतृत्व में, वहीं पानी की टंकी चौराहे पर सिंधु सेवा संगम द्वारा अमृत मखीजा के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
यात्रा के दौरान समिति के महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल द्वारा दिया गया ब्रजभाषा में निमंत्रण सभी के दिल को छू गया। वह माइक पर लगातार पुकारते रहे- भैया! जनकपुरी में पांच दिना को न्यौता है… जनकपुरी देखिबे सबन्नै आनौ है…। इस वाणी ने यात्रा को भक्तिभाव और आत्मीयता से ओतप्रोत कर दिया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने ध्वज पताका लहराकर यात्रा का शुभारंभ किया। संयोजन और नेतृत्व शैलू गौतम ने किया, जबकि संचालन महामंत्री प्रदीप अग्रवाल व संयोजक पंकज अग्रवाल ने संभाला। यात्रा में भोला अग्रवाल, राकेश वर्मा, धीरज वर्मा, आरके सिंह, अखिल जैन और शोभित शर्मा सहित अनेक जनों की सराहनीय भूमिका रही।
कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल, सहकोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल बैंक, नंदी महाजन, दीपक माहेश्वरी एडवोकेट, अनिल अग्रवाल एडवोकेट, नीरज अग्रवाल, पवन अग्रवाल, संतोष मित्तल, तपन अग्रवाल, गौरव परमार, जुगल श्रोत्रिय, विनय आगरी, हरीश शर्मा गुड्डू, चंद्रवीर फौजदार, मनोज शाक्य, मनीष बंसल, नवनीत कुलश्रेष्ठ एडवोकेट, बीपी शाक्य और वंश अग्रवाल भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026