Agra, Uttar Pradesh, India. जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्री संघ के अध्यक्ष राजुकमार जैन को सूत्रों से पता चला कि आगरा में चातुर्मास कर रहीं मरुधर ज्योति मणिप्रभा महाराज साहब की शिष्या साध्वी ऋजुमना जी महाराज साहब का आज अवतरण दिवस है। इसके बाद शाम के समय अवतरण दिवस को यादगार बनाने के लिए उनका नमन वंदन कर जैन दादाबाड़ी में आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने हाथ की सर्जरी के लिए एक बच्चे को गोद लिया।
श्री संघ के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि साध्वी ऋजुमना जी महाराज साहब विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। कई शोध किए हैं। बीटेक करने के बाद नौ वर्ष पूर्व दीक्षा ली थी। वे अत्यंत सरल स्वभाव की है। इस समय साध्वी वैराग्य निधि महाराज साहब के साथ आगरा में चातुर्मास कर रही हैं। आमतौर पर साध्वी जी का जन्मदिन नहीं मनाया जाता है। जब श्री संघ को पता चल जाता है तो कोई सेवा कार्य किया जाता है।

ग्राम मुरेंडा (रुनकता) निवासी कान्हा पुत्र राजवीर सिंह का बांया हाथ टेढ़ा है। इसका एक मात्र इलाज ऑपरेशन है। आगरा विकास मंच ने साध्वी ऋजुमना जी महाराज के अवतरण दिवस पर बच्चे का ऑपरेशन कराने का निश्चय किया। साध्वी जी ने बच्चे को शीघ्र स्वस्थ होने का आशीर्वाद दिया।
- ’माफिया और मच्छर की तरह इंसेफेलाइटिस भी हुआ समाप्त’: सीएम योगी बोले— नए गोरखपुर और नए उत्तर प्रदेश का हो रहा दर्शन - September 17, 2026
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026