मध्य प्रदेश: टेलीविजन की दुनिया में इतने वर्षों में दर्शकों ने कई यादगार और प्रभावशाली लुक्स देखें जिससे वे खूब इम्प्रेस हुए और इन दिनों ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ में अभिनेत्री कविता बनर्जी का रहस्यमयी कर्णमोहिनी किरदार दर्शकों को खासा आकर्षित कर रहा है। उनका रूप बेहद प्रभावशाली, शाही और रहस्यमयी है। उनके भारी कपड़े , आभूषण, दमदार डायलॉग्स और अभिनय ने इस किरदार को एक अलग पहचान दी है।
कविता बैनर्जी ने अपने इस अलग लुक के बारे में बात करते हुए कहा,”कर्ण मोहिनी का लुक मेरे अब तक के सबसे यूनिक और प्रभावशाली किरदारों में से एक है। सच कहूं तो इस रूप में तैयार होने में करीब दो घंटे का समय लग जाता है। इसके कपड़े और ज्वैलरी बहुत भारी होते हैं, लेकिन जब मैं पूरी तरह से तैयार होकर आईने में खुद को देखती हूं, तो सब कुछ बिल्कुल कम्प्लीट लगता है। यह लुक न सिर्फ मुझे बाहर से अलग दिखाता है बल्कि भीतर की ऊर्जा और व्यक्तित्व को भी कर्ण मोहिनी में ढाल देता है।”
अभिनेत्री ने आगे कहा, “इस लुक का हर एक हिस्सा, चाहे वह कुंडल हो, भारी सिरमुकुट, भारी नेकपीस, नुकीले नाखून, बड़ी सी ड्रेस या फिर ओढ़नी हो, वो हर चीज़ कर्ण मोहिनी की रहस्यमयी और शक्तिशाली छवि को गहराई से दर्शाती है। इस लुक के माध्यम से मैं केवल अलग नहीं दिखती, बल्कि मेरी पूरी आभा ही बदल जाती है। मैं अपनी पूरी टीम की बेहद आभारी हूं, जिनकी मेहनत इस किरदार को इतना भव्य और प्रभावशाली बनाती है।”
‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ उज्जैन की एक लड़की दिव्या की जादुई प्रेम यात्रा के इर्द गिर्द घूमती है। जो प्रेम से मिलने के बाद रहस्य और अतीत के गहरे भेदों में उलझती है। यह शो प्रेम, रहस्य और अच्छाई-बुराई के द्वंद्व को बेहद दिलचस्प अंदाज़ में प्रस्तुत करता है। मेघा रे, सूरज प्रताप सिंह और कविता बनर्जी इसकी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आते हैं।
अधिक जानने के लिए देखें ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ शो हर रात 8:30 बजे, सोमवार से रविवार केवल सन नियो पर।
-up18News
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026