पिछले कुछ महीनों में तमिलनाडु के नेताओं के विवादास्पद बयानों की कड़ी में अब डीएमके नेता दयानिधि मारन का नाम भी शामिल हो गया है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्होंने हिंदी भाषी लोगों के बारे में बयान दिया है. उनके इस बयान की आलोचना करते हुए बीजेपी के नेताओं ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है.
दयानिधि मारन ने एक कार्यक्रम में कहा, ”आप हिंदी बहुत बढ़िया जानते हैं. लेकिन आज कंस्ट्रक्शन के काम में कौन है? यूपी और बिहार के जो लोग केवल हिंदी सीखते हैं, यहां आकर तमिल सीखते हैं और फिर कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं या रोड और टॉयलेट साफ करने जैसे छोटे छोटे-मोटे काम करते हैं. यदि आप हिंदी सीखेंगे तो ये होगा.”
दयानिधि मारन के इस बयान की वीडियो क्लिप साझा करते हुए बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया है.
उन्होंने लिखा, ”एक बार फिर ‘फूट डालो और राज करो’ का कार्ड खेलने की कोशिश हुई. पहले राहुल गांधी ने उत्तर भारतीय मतदाताओं का अपमान किया. उसके बाद रेवंत रेड्डी ने बिहार के डीएनए को गाली दी. फिर डीएमके सांसद सेंथिल कुमार ने ‘गोमूत्र राज्य’ कहा. अब दयानिधि मारन ने हिंदी भाषी लोगों और उत्तर भारत का अपमान किया है.”
उन्होंने लिखा- ”हिंदुओं/सनातन धर्म को गाली देना, फिर ‘फूट डालो और राज करो’ का कार्ड खेलना इंडी का डीएनए है. क्या नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, लालू यादव, कांग्रेस, सपा, अखिलेश यादव क्या सब दिखावा करेंगे कि ऐसा नहीं हो रहा है? वे कब स्टैंड लेंगे?”
वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा, ”क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव हिंदी भाषी लोगों पर अपने गठबंधन सहयोगी की राय से सहमत हैं? उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि डीएमके और इंडी गठबंधन को हिंदी भाषी बिहारी भाइयों और बहनों से इतनी नफ़रत क्यों है?”
-एजेंसी
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026
- सीतापुर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 11 घायल - November 6, 2026