इसराइल के प्रधानमंत्री नफ़्ताली बेनेट 2 अप्रैल 2022 को पहली बार भारत दौरे पर आ रहे हैं. इसराइल सरकार की ओर से बयान जारी कर इसकी पुष्टि की गई है कि बेनेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्योते पर भारत आ रहे हैं.
बेनेट बीते साल अक्टूबर में ग्लासगो में पर्यावरण बदलावों को लेकर हुए सम्मेलन कॉप26 से इतर पीएम मोदी से मिले थे. इसी दौरान मोदी ने उन्हें भारत आने का न्योता दिया था.
बेनेट का ये दौरान भारत और इसराइल के बीच संबंधों की तीसवीं वर्षगांठ के मौके पर हो रहा है.
इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक गठबंधन को आगे बढ़ाना और मज़बूत करने के साथ ही द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार करना है.
इस दौरे पर इसराइली पीएम बेनेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मिलेंगे. बेनेट भारत में रहने वाले यहूदी समुदाय से भी मुलाकात करेंगे.
पीएम बेनेट ने इस यात्रा को लेकर जारी बयान में कहा, “मुझे अपने दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी के न्योते पर भारत की पहली आधिकारिक यात्रा करने में बहुत खुशी हो रही है. मोदी ने भारत और इसराइल के बीच संबंधों को फिर से शुरू किया है और इसका ऐतिहासिक महत्व है.”
-एजेंसियां
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026