वाशिंगटन। अमेरिकी सशस्त्र बलों ने आईएसआईएस (ISIS) के आतंकी अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी (Abu Ibrahim al-Hashimi al-Qurayshi) को मार गिराया। राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। यह पूरा ऑपरेशन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और राष्ट्रपति की नेशनल सिक्योरिटी टीम ने लाइव देखा।
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, “कल रात मेरे निर्देश पर, यू.एस. सैन्य बलों ने सफलतापूर्वक एक आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया। हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी के लिए धन्यवाद, हमने आईएसआईएस के नेता अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी को युद्ध के मैदान से हटा दिया।
गुरुवार शाम को व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सभी अमेरिकी ऑपरेशन से सुरक्षित लौट आए हैं। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वह आज सुबह के बाद अमेरिकी लोगों को संबोधित करेंगे। भगवान हमारे सैनिकों की रक्षा करें।
– एजेंसी
- लायंस क्लब आकाश ने गौसेवा के लिए अर्पित किया 250 मन भूसा; फाउंड्री नगर की राधा-कृष्ण गौशाला में मासिक सेवा कार्य - November 20, 2026
- सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में 15वां सरिता ए इंसानियत दो दिवसीय आयोजन 28- 29 नवबंर 2026 को - November 20, 2026
- बल्केश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह: देवोत्थान एकादशी पर उमड़े श्रद्धालु - November 20, 2026