दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने दमदार वापसी करते हुए बल्ले से कोहराम मचा दिया है, लेकिन टीम के लिए बहुत कुछ अच्छा नहीं हो पाया है। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ एक अहम मुकाबले में एक ओवर की सभी 6 गेंदों पर बाउंड्री लगाने के साथ ही 25 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के के दम पर 55 रन की पारी खेली। हालांकि, वह 273 रनों के भारी भरकम लक्ष्य का पीछा करने उतरी अपनी टीम को 106 रनों की शर्मनाक हार से नहीं बचा सके। मैच के बाद ही कप्तान ऋषभ पंत को एक और झटका लगा।
ऋषभ पंत पर 2024 इंडियन प्रीमियर लीग में ओवर रेट के दूसरे अपराध के लिए 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पंत पर बुधवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में धीमी गति से ओवर करने का दोषी पाया गया। उनकी टीम के बाकी साथियों पर उनके मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही पंत पर अब बैन का खतरा मंडराने लगा है। दरअसल, नियम के अनुसार अगर पंत की कप्तानी में टीम अब किसी मैच में समय से ओवर पूरा नहीं कर पाती है तो 30 लाख रुपये का जुर्माना और एक मैच का बैन उन पर लगेगा। साथ ही टीम के खिलाड़ियों पर भी भारी जुर्माना लगेगा।
आईपीएल ने एक बयान में कहा- दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अपने ओवर समय से पूरे नहीं किए। यह दूसरा मौका है, जब पंत इस सीजन स्लो ओवर रेट मामले में दोषी पाए गए हैं।
आईपीएल ने आगे कहा- आईपीएल के न्यूनतम ओवर रेट अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनके टीम का सीजन का दूसरा अपराध था, इसलिए पंत पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
साथ ही अन्य प्लेयर्स पर भी जुर्माना लगा है। आईपीएल ने कहा- इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से या तो 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, का जुर्माना लगाया गया। दिल्ली कैपिटल्स कोलकाता नाइटराइडर्स से 106 रनों से हार गई, जबकि कोलकाता ने सात विकेट पर 272 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। दिल्ली कैपिटल्स को चार मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा।
-एजेंसी
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026