Aligarh (Uttar Pradesh, India) । मंगलायतन विश्वविद्यालय लगातार शोध के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहा है। आने वाले समय में विवि और अच्छा काम करेगा। मंविवि शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग ही पहचान बनाए हुए हैं। आने वाले समय में मंविवि शोध कार्यों का केंद्र बनेगा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी यानी कि आगरा यूनिवर्सिटी मंविवि के साथ है। ये बातें आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने कहीं। प्रो. मित्तल मंविवि से काफी लम्बे समय जुड़े हुए हैं।
प्रो. अशोक मित्तल मंगलायतन विवि की यूआरसी में सदस्य हैं। गुरुवार को वह यूआरसी की बैठक में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान उनका विवि के अधिकारियों द्वारा का स्वागत किया गया। कुलपति बनने के बाद प्रथम बार मंविवि आए प्रो. मित्तल का मंविवि के कुलपति प्रो. केवीएसएम कृष्णा ने अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि प्रो मित्तल अपनी कार्यकुशलता से डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय को नई ऊँचाईयों तक अवश्य पहुचाएंगे। उन्होंने कहा कि मंविवि में कई विकास कार्य किए गए हैं। अभी और भी कार्य किए जाने हैं। जिसके लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय भी हमारे साथ है।
इस दौरान प्रो-वाईस चांसलर डॉ. आशीष मनोहर, मानविकी संकाय के डीन प्रो. जयंतीलाल जैन, डीन एन्ड डायरेक्टर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग प्रो. शिवाजी सरकार, कुलसचिव ब्रिग. समर वीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. दिनेश शर्मा, प्रिंसिपल फार्मेसी डॉ. उमेश कुमार सिंह, डायरेक्टर पीएचडी एन्ड रिसर्च प्रो. आरके शर्मा, डायरेक्टर आईटी महेश कुमार, डायरेक्टर आईक्यूएसी डॉ. वाई पी सिंह, डॉ. राजीव शर्मा, प्रो. वेंकट पीवी राओ, डॉ. धीरज गर्ग, डॉ. केपी सिंह, डॉ. पूनम रानी, नियति शर्मा, विकास वर्मा आदि मौजूद थे।
- Gok Verstandiger, Win Sneller in Nederland bij Slotoro Casino - October 16, 2026
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026