मिमिक्री विवाद पर राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सदन में कहा है कि ‘जगदीप धनखड़ की बेइज़्ज़ती करें मुझे कोई परवाह नहीं लेकिन देश के उपराष्ट्रपति के पद का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा.’
बुधवार को उन्होंने संसद में कहा- “जगदीप धनखड़ की कितनी भी बेइज़्ज़ती करो मुझे परवाह नहीं, मगर मेरे भारत के उपराष्ट्रपति की, किसान समाज और मेरे वर्ग की… मैं पूरी आहुति दे दूंगा हवन में, मगर मैं ये बर्दाश्त नहीं करूँगा कि मेरे पद की गरिमा मैं सुरक्षित नहीं रख पाया. इस सदन की गरिमा को सुरक्षित रखना मेरा काम है.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी उपराष्ट्रपति का संसद परिसर में कथित तौर पर ‘मज़ाक उड़ाए जाने पर’ दुख जाहिर किया है.
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने के आरोपों पर कहा है कि वो लोकसभा के सदस्य हैं और कभी राज्यसभा की कार्रवाई ही नहीं देखी, अगर उपराष्ट्रपति ने खुद पर ले लिया तो वो कुछ नहीं कर सकते.
-एजेंसी
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026