आगरा। बदलती सामाजिक परिस्थितियों और भागदौड़ भरी जीवनशैली के बीच योग्य जीवनसाथी की तलाश को सरल और विश्वसनीय बनाने के लिए अखिल भारतीय दिगम्बर जैन पद्मावती पुरवाल पंचायत महासभा (पंजीकृत) ने एक सार्थक पहल की है। संस्था द्वारा आगामी 20 जून 2026 को आगरा में एक भव्य ‘युवक-युवती परिचय सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन (फिरोजाबाद) एवं राष्ट्रीय महामंत्री सुशील कुमार जैन (आगरा) ने संयुक्त रूप से बताया कि वर्तमान समय में संयुक्त परिवारों के विघटन, सामाजिक दूरी और व्यस्त जीवनशैली के कारण विवाह संबंध स्थापित करना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। ऐसे में यह परिचय सम्मेलन समाज के परिवारों के लिए सुरक्षित, विश्वसनीय और पारदर्शी मंच उपलब्ध कराएगा, जहां विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं उनके अभिभावकों को एक-दूसरे से परिचित होने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन शनिवार, 20 जून 2026 को वाटर वर्क्स चौराहा स्थित अग्रवन के भूतल परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे पंजीकरण एवं स्वल्पाहार से होगा। इसके बाद 10 बजे ध्वजारोहण, 10:15 बजे मंच सज्जा, 11 बजे चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन, 11:30 बजे मंगलाचरण एवं स्वागत गान, 12:20 बजे लग्न पत्रिका का विमोचन, 12:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक विवाह योग्य युवक-युवतियों का मुख्य परिचय सत्र आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बलवीर जैन एवं राजीव जैन (आगरा) उपस्थित रहेंगे। मंच उद्घाटन अजित प्रसाद जैन, मृदुल जैन एवं सचिन जैन (इंदिरापुरम, गाजियाबाद) करेंगे, जबकि स्वागताध्यक्ष के रूप में सुशील कुमार जैन परिवार (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, आगरा) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बसन्त कुमार जैन साहू (टूण्डला), राष्ट्रीय लेखा निरीक्षक विजय कुमार जैन विजजी (एटा), राष्ट्रीय प्रचार-प्रसार मंत्री राजीव जैन केसरी (आगरा), राष्ट्रीय प्रवक्ता पाण्डेय जयन्त कुमार जैन ज्योतिषाचार्य (टूण्डला), कुमार मंगलम जैन, संजय जैन, अजय जैन, अवनि कुमार जैन एवं सिद्ध सरन जैन ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026