मुंबई (अनिल बेदाग): टॉलिन्स टायर्स लिमिटेड (“टीटीएल” या “कंपनी”) सोमवार, 09 सितंबर, 2024 को इक्विटी शेयरों की अपनी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश के संबंध में अपनी बोली/प्रस्ताव खोलेगी।
इक्विटी शेयरों (प्रत्येक का अंकित मूल्य ₹5) का कुल प्रस्ताव आकार 230 करोड़ रुपये तक है, जिसमें 200 करोड़ रुपये तक का नया निर्गम और 30 करोड़ रुपये तक का बिक्री प्रस्ताव शामिल है।
एंकर निवेशक बोली की तिथि शुक्रवार, 06 सितंबर, 2024 होगी और बोली प्रस्ताव बुधवार, 11 सितंबर, 2024 को बंद हो जाएगा प्रस्ताव का मूल्य बैंड 215 से 226 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है।
न्यूनतम 66 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 66 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोलियां लगाई जा सकती हैं। टॉलिन्स टायर्स लिमिटेड, विविध उत्पाद रेंज के साथ पूरे भारत में मौजूद उद्योग में अग्रणी खिलाड़ियों में से एक है और यह उन कंपनियों में से एक है जो दोनों क्षेत्रों में मौजूद है – नए टायर और ट्रेड रबर का निर्माण (स्रोत: कंपनी कमीशन क्रिसिल रिपोर्ट)। यह मुख्य रूप से वाहनों की व्यापक श्रेणी (हल्के वाणिज्यिक, कृषि और दो/तीन पहिया वाहनों सहित) के लिए बायस टायर और प्रीक्योर्ड ट्रेड रबर के निर्माण में लगी हुई है और बॉन्डिंग गम, वल्केनाइजिंग सॉल्यूशन, टायर फ्लैप और ट्यूब जैसे सहायक उत्पादों के निर्माण में भी शामिल है। यह तीन विनिर्माण सुविधाओं से संचालित होता है, जिनमें से दो केरल के कलाडी में मट्टूर में स्थित हैं और तीसरी यूएई के रस अल खैमाह में अल हमरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है।
-up18News
- शासन भी मेरा, प्रशासन भी मेरा…पुलिस चौकी के अंदर BJP नेत्री ने युवक को पीटा, FIR दर्ज; यूपी के सुल्तानपुर का वीडियो वायरल - July 9, 2026
- उद्घाटन से पहले लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के सवाल पर बोले योगी सरकार के मंत्री – आप अपने आप सड़क बना लो… - July 9, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट का बड़ा एक्शन, चंपत राय और अन्य निष्कासित सदस्यों के वीआईपी पास जारी करने के अधिकार खत्म - July 9, 2026