इंडिगो एयरलाइन को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी CEO मिल गया है। कंपनी ने पीटर एल्बर्स को सीईओ नियुक्त किया है। नियामकीय फाइलिंग में साझा की गई जानकारी के अनुसार एल्बर्स एक अक्तूबर 2022 से अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
गौरतलब है कि एयरलाइन के मौजूदा सीईओ रोनोजॉय दत्ता 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं, इससे पहले कंपनी ने नए सीईओ का नाम फाइनल कर दिया है। गौरतलब है कि पीटर एल्बर्स, वर्तमान में केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस के मुख्य कार्यकारी हैं। इंडिगो की ओर से बुधवार को घोषणा की गई 1 अक्तूबर से वह एयरलाइन की कमान अपने हाथ में ले लेंगे। यहां बता दें कि 71 वर्षीय दत्ता को जनवरी 2019 में इंडिगो के शीर्ष पद पर नियुक्त किया गया था।
कंपनी की ओर से साझा किए गए बयान के मुताबिक इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड की मूल फर्म के निदेशक मंडल ने नियामक अनुमोदन के अधीन, अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पीटर एल्बर्स को नियुक्त किया है। दत्ता ने पद छोड़ने के अपने फैसले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इंडिगो ने कहा कि एल्बर्स का अनुभव इंडिगो के भविष्य का सुरक्षित और उज्ज्वल बनाने में मददगार होगा।
-एजेंसियां
- आगरा का राजू गुप्ता कस्टोडियल डेथ मामला: मानवाधिकार आयोग का कड़ा रुख, मृतक के वारिस खोजो और 5 लाख का मुआवजा दो - March 21, 2026
- आगरा में डिजिटल डकैती: उधारी चुकाने के बहाने बुलाकर दो युवकों का अपहरण, 4 घंटे कार में बंधक बनाकर UPI से लूटी रकम - March 21, 2026
- आगरा में ईद-उल-फितर का मिला-जुला रंग: जामा मस्जिद में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, तो शिया समुदाय ने मनाया ‘शोक’ - March 21, 2026