इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब महिलाएं बिना महरम यानी पति या किसी पुरुष के बिना अकेले हज यात्रा पर जा रही हैं। अकेले हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं की संख्या देशभर में 4000 हो गई है। अकेले दिल्ली से 39 महिलाएं हज यात्रा पर जा रही हैं। उन्होंने इस यात्रा पर भेजने के लिए PM मोदी को थैंक यू कहा है।
केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दिखाई हरी झंडी
दिल्ली एयरपोर्ट से 39 महिलाओं का एक ग्रुप यात्रा के लिए रवाना हुआ है। केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मीनाक्षी लेखी ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। यह वजह है कि आज महिलाएं अकेले हज यात्रा जाने में सक्षम हुई हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की इस यात्रा को लेकर पॉजिटिव फीडबैक मिल रहे हैं। सऊदी एयरलाइंस ने भी कहा कि पहली बार हज यात्रा की प्रोसेस इतना अच्छे ढंग से किया जा रहा है।
मीनाक्षी लेखी बोलीं, सऊदी में विशेष प्रबंध किए गए
केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने आगे कहा कि महिलाओं को हज यात्रा के लिए फिटनेस ट्रेनिंग भी दी गई है ताकि उन्हें चलने-फिरने में कोई तकलीफ न हो। इसके अलावा सऊदी में उनके रहने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। अगर यात्रा के दौरान किसी की तबीयत खराब होती है तो उनके लिए मेडिकल सुविधाएं का भी पूरा ध्यान दिया जाएगा।
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: हनुमान जी के पराक्रम से धू-धू कर जली स्वर्ण लंका, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान - October 15, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा से पहले घमासान: समिति गठन को लेकर भाजपा और सपा समर्थित गुट आमने-सामने, डीसीपी कार्यालय पहुंचा विवाद - October 15, 2026
- आगरा में साइबर ठगी के दो बड़े मामले: डिजिटल लॉक तोड़ने के बाद खाते से निकाले रुपये, तो एपीके लिंक से 9.80 लाख की चपत - October 15, 2026