भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि आशा है कि इस बार क्रिकेट वर्ल्ड कप हम ही जीतेंगे। रोहित की वर्ल्डकप ट्रॉफी के साथ फोटो भी वायरल हो रही है।
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 पहली बार पूरी तरह से भारत की मेजबानी में खेला जाएगा। विश्व का आगाज 5 अक्टूबर से होगा। इस तरह अब क्रिकेट के इस महाकुंभ का आगाज होने में अब दो महीने से भी कम समय बचा है।
भारतीय टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। भारत को इस बार विश्व कप के खिताब का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
रोहित शर्मा ने पूरा भरोसा जताया है कि वर्ल्डकप में फैंस का उन्हें पूरा समर्थन मिलेगा। बातचीत के दौरान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को हाथ में लेकर कहा कि उन्होंने पहले इसे इतने करीब से नहीं देखा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने 2011 का वर्ल्ड कप जीता था, उस समय वह टीम का हिस्सा नहीं थे। इस ट्रॉफी का शानदार इतिहास है और कई यादें हैं। रोहित ने कहा कि ट्रॉफी बहुत सुंदर लग रही है और उम्मीद करते हैं कि इस बार इसे हम ही जीतेंगे।
हम जहां खेलेंगे, वहां काफी फैंस पहुंचेंगे
विश्व कप के आयोजन के लिए जहां बीसीसीआई जोरदार तैयारियों में जुटा है तो फैंस ने भी अभी से होटल आदि की बुकिंग करानी शुरू कर दी है। जल्द ही आईसीसी की ओर से टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरू होने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शर्मा ने कहा कि मैं जानता हूं कि हम जहां खेलेंगे, वहां काफी फैंस पहुंचेंगे। 12 साल बाद भारत में वर्ल्ड कप हो रहा है। मैं भी सभी स्टेडियम में खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूं।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का बड़ा फैसला: आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को मिली बड़ी राहत, विजिलेंस जांच रद्द - September 18, 2026
- यूपी में बाढ़ और जलभराव पर गरमाई सियासत: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- “जब पानी में डूब गया है दीप तो दीया क्या जलाए कोई” - September 18, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का संगठनात्मक फेरबदल: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया टीम के 13 नए पदाधिकारियों के नामों का किया ऐलान - September 18, 2026