नई दिल्ली। फेयर कैप की बाध्यता खत्म होते ही 50 प्रतिशत तक सस्ता हवाई टिकट हो गया है। कई एयरलाइंस ने कई रूट्स पर अपने किराए में काफी कटौती की है। इसका सीधा फायदा हवाई सफर करने वाले यात्रियों को हो रहा है। त्योहार को देखते हुए भी एयरलाइंस यात्रियों को अच्छे ऑफर दे रही हैं। दरअसल हवाई किराए पर सरकार की ओर से फेयर कैप की बाध्यता खत्म करने की वजह से टिकटों की कीमतों में बड़ी गिरावट दिखने को मिल रही है। बीते महीने तक आसमान छू रहे हवाई टिकटे अब पचास फीसदी तक कम हो रही हैं।
सरकार ने 1 सितंबर से फेयर कैप की बाध्यता खत्म कर दी है और अब एक हफ्ते के अंदर ही इसका असर भी दिखने लगा है। सरकार की ओर से बाध्यता हटाए जाने के बाद अब एयरलाइंस अपने सहुलियत के मुताबिक किराया तय कर पा रही हैं। इससे हवाईसफर अब सस्ता हो गया है।
क्या होता है फेयर कैप?
फेयर कैप का मतलब था कि कंपनियां तय सीमा से कम किराया नहीं रख सकतीं और न ही ऊपरी सीमा से ज्यादा बढ़ा सकती थीं। कोरोना काल के चलते सरकार की ओर से हवाई यात्राओं को लेकर ये बड़ा फैसला लिया गया था, ताकि कंपनियां मनमाना किराया ना वसूल सकें। हालांकि कोरोना से राहत तो काफी पहले मिल गई थी, बावजूद सरकार ने बाध्यता 31 अगस्त 2022 तक कायम रखी थी।
- आगरा मंडल शिक्षक एमएलसी चुनाव पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: 3 बूथों पर रद्द हुआ मतदान, 26 अक्टूबर को दोबारा पड़ेंगे वोट - October 25, 2026
- ताजनगरी में ‘कार्डियोलॉजी आगरा लाइव 6.0’ का भव्य आयोजन: होटल जेपी पैलेस में देश भर के 450 विशेषज्ञ हुए शामिल - October 25, 2026
- आगरा में 25 अक्टूबर को होगा राष्ट्र स्तरीय क्षत्रिय वीरता एवं विजय पर्व समारोह ‘शौर्य से संकल्प तक’, देशभर से जुटेंगे 100 से ज्यादा प्रतिनिधि - October 25, 2026