भारत पूरी दुनिया में सेब बेचकर अच्छी खासी कमाई करता है। दुनिया के कई देशों में भारत के सेब की काफी डिमांड रहती है। बीते वर्षों में सेब के निर्यात में भी तेजी देखने को मिली है। अमेरिका से लेकर दुबई तक कई देश भारत से खूब सेब खरीदते हैं। आंकड़ों के मुताबिक भारत में FY22 में 2.4 मिलियन मीट्रिक टन सेब का उत्पादन हुआ था।
भारत में सबसे ज्यादा सेब का उत्पादन जम्मू-कश्मीर में होता है। सेब के कुल उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी 70.5 फीसदी है। जम्मू-कश्मीर के बाद सेब के उत्पादन में दूसरे नंबर पर हिमाचल प्रदेश है। हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी 26.42 फीसदी है। इसके बाद उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश ओर नागालैंड का नाम शामिल है। भारत ने FY23 में 52,880 मीट्रिक टन सेब का निर्यात किया था। इसकी वैल्यू करीब 160 करोड़ रुपये रही है।
किसानों की हो रही अच्छी कमाई
सेब के निर्यात से जहां भारत कमाई कर रहा है। वहीं देश में रहने वाले किसानों की भी इससे इनकम बढ़ी है। हिमाचल में सेब की इतनी पैदावार होती है कि इसे एपल स्टेट के नाम से भी जाना जाता है। सेब की खेती से शिमला जिले के किसान खूब कमाई कर रहे हैं।
ये देश हैं बड़े खरीदार
भारत सेब का निर्यात कई देशों में करता है। भारत से सबसे ज्यादा सेब मंगाने वालों में यूएई, यूएस और भूटान शामिल हैं। पूरी दुनिया में सेब के उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी 2.05 फीसदी है। भारत में सेब की खपत की बात करें तो यह सालाना करीब 2.6 मिलियन मीट्रिक टन है। भारत सेब का आयात भी करता है। इटली, ईरान, तुर्की और चिली से भारत सेब का आयात करता है।
-एजेंसी
- हिंदुस्तान किसी एक की बपौती नहीं है… राहुल गांधी के साथ मंच पर भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर, बोलीं- सरकार से सवाल करो तो FIR हो जाती है… - August 23, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में प्लास्टर गिरने के 17 घंटे बाद 10 साल के उमैर की मौत, परिवार में मचा कोहराम; गंभीर बीमारी से जूझ रहा था मासूम - August 23, 2026
- आगरा के संजय प्लेस स्थित फ्रेंड्स टावर में बड़ा हादसा टला: बेसमेंट के फ्लेक्स गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख - August 22, 2026