Agra/Mumbai, India. मायानगरी के नाम से मशहूर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आगरा के बाल रोग चिकित्सकों का जादू सिर चढ़कर बोला। बाल रोग विशेषज्ञों के कार्यों को पूरे भारत में सराहा गया। नौ पुरस्कार हासिल किए। इतना ही नहीं, इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, आगरा शाखा को पूरे भारत में बेस्ट ब्रांच का अवार्ड मिला। है न आगरा के लिए गौरव की बात। इसके लिए आप आईपीए आगरा के सचिव डॉ. अरुण जैन को बधाई दे सकते हैं।
इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (Indian Academy of Paediatrics) का वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन (Annual National conference) मुंबई (Mumbai) में चार से सात फरवरी, 2021 तक आयोजित है। इसे नाम दिया गया है पेडिकॉन-2021। इसमें देश-विदेश के बाल रोग विशेषज्ञ शामिल हुए हैं। आईपीए आगरा के अध्यक्ष डॉ. मनोज जैन और सचिव डॉ. अरुण जैन ने बताया कि बाल रोगों के प्रति जागरूकता के लिए आईपीए आगरा को नौ अवार्ड प्राप्त हुए हैं, जो गौरव की बात है। संपूर्ण भारत में सर्वश्रेष्ठ ब्रांच का अवार्ड आईपीए आगरा को मिला है।

किशोरावस्था दिवस (Teenage day), Child and Adolescent Health care week, Autism awareness day, Rational Antibiotic day, Daughters day मनाने के लिए पहला पुरस्कार मिला है। इसके तहत ऐसे कार्यक्रम किए गए कि सब गद्गद् हो गए। विश्व स्तनपान सप्ताह, ओआरएस दिवस, ओआरएस सप्ताह, आईएपी हेल्दी स्टाइल दिवस के लिए द्वितीय पुरस्कार दिया गया।
ये सभी पुरस्कार प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ एवं आईएपी आगरा के सचिव डॉ. अरुण जैन ने ग्रहण किए। डॉ. राजीव कृषक को कार्यकारी मंडल का सदस्य चुना गया। इस मौके पर प्रोफेसर पीपी माथुर, प्रोफेसर आर दयाल, डॉ. प्रदीप चावला, डॉ. आरएन द्विवेदी, डॉ. संजय सक्सेना, डॉ. अमरकांत गुप्ता, डॉ. आरएन शर्मा, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. राजीव जैन, डॉ. सुनील अग्रवाल, डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. शेओ प्रताप सिंह का विशेष सहयोग रहा।

- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026