अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के एक शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी का कहना है कि भारत आने वाले समय में दुनिया की महाशक्ति बनेगा.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ अमेरिकी अधिकारी कर्ट कैंपबेल ने एस्पेन सिक्योरिटी फोरम में भारत से जुड़े एक सवाल पर ये बात कही है.
उन्होंने कहा, “भारत की एक ख़ास रणनीतिक स्थिति है. वह (सिर्फ़) अमेरिका का सहयोगी नहीं होगा. वह एक स्वतंत्र और ताक़तवार देश बनना चाहता है. और वह एक महाशक्ति बनेगा. लेकिन मुझे लगता है कि हमारी रणनीतिक साझेदारी हर क्षेत्र में बढ़ रही है.”
कैंपबेल ने दोनों देशों के बीच बढ़ती साझेदारी को काफ़ी अहम बताया.
उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि पिछले बीस सालों में जिस तेजी के साथ भारत और अमेरिकी के बीच रणनीतिक साझेदारी में गहराई और मजबूती आई है, उतनी किसी अन्य देश के साथ आई हो.”
उन्होंने ये भी कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते सिर्फ़ चीन से जुड़ी चिंताओं पर नहीं टिके हुए हुए हैं. इसी मौके पर कैंपबेल ने ये भी स्वीकार किया कि भारत सरकार क्वाड को लेकर आश्वस्त नहीं थी.
उन्होंने कहा, “उनकी (भारतीय) ब्यूरोक्रेसी में कुछ लोग क्वाड के पक्ष में नहीं थे. लेकिन जब राष्ट्रपति बाइडन ने बार बार पीएम मोदी से सीधे तौर पर अपील की तो उन्होंने ये तय किया कि ये उनके पक्ष में है.”
इसके साथ ही उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि एक रिश्ते में कुछ महत्वाकांक्षाएं होनी चाहिए. हमें ऐसी चीजों पर ध्यान देना चाहिए जिन्हें हम साथ मिलकर कर सकें, चाहे फिर वो अंतरिक्ष का क्षेत्र हो या शिक्षा, तकनीक और जलवायु परिवर्तन का क्षेत्र हो. हमें इस तरह के क्षेत्रों में साथ काम करते हुए आगे बढ़ना चाहिए.”
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026