भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले का दूसरा दिन खत्म हो गया। इंग्लैंड ने पहली पारी में दो विकेट पर 207 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 133 रन और जो रुट नौ रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। भारत अब भी 238 रनों से आगे है। फिलहाल इंग्लैंड के लिए बेन डकेट 133 और रुट नौ रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।
445 रन पर ऑलआउट हुई भारतीय टीम
दूसरे दिन का खेल भारत ने 326 रनों से शुरु किया। मैच की शुरुआत रवींद्र जड़ेजा और कुलदीप यादव ने की। छठवें विकेट के लिए दोनों ने 17 रन जोड़े। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए ध्रुव जुरेल ने 46 रनों की पारी खेली।
हालांकि, डेब्यू टेस्ट में वह अर्धशतक जड़ने में नाकाम रहे। वहीं, भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 37 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने छह चौके लगाए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 26 रन जोड़े। ये उनके टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं पारी है जो इंग्लैंड के खिलाफ आई। भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने जबरदस्त गेंदबाजी की। मार्क वुड ने चार विकेट चटकाए। वहीं, रेहान अहमद को दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा जेम्स एंडरसन, टॉम हॉर्टले और जो रुट को एक-एक विकेट मिला। भारतीय टीम 445 रन पर ऑलआउट हो गई।
डकेट और रुट करेंगे तीसरे दिन की शुरुआत
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के लिए पहली पारी में बेन डकेट ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 21 चौके और दो छक्के की मदद से 133 रन बना लिए हैं। फिलहाल वह नाबाद हैं। वहीं, पारी की शुरुआत करने वाले जैक क्रॉली 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ओली पोप ने 39 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और एक छक्का जड़ा। वहीं, जो रुट नौ रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।
-एजेंसी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026
- दीपावली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा; यूपी के राज्य कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, 1 जुलाई 2026 से मिलेगा 63 फीसदी महंगाई भत्ता - November 7, 2026