
लखनऊ। यूपी में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम के बाद सीएनजी की कीमतें भी बढ़ा दी गई है। जिसमें आम जनता के जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। नई कीमतें 16 अप्रैल यानि आज सुबह से लागू कर दी गई है। बढ़ती हुई कीमतों को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। सीएनजी और पीएनजी के बढ़ते दामों का असर सबसे ज्यादा वाहन चालकों पर पड़ने वाला है।
राजधानी लखनऊ समेत आगरा, उन्नाव, अयोध्या और सुल्तानपुर समेत कई जिलों में सीएनजी के दाम बढ़ा दिए गए हैं। ग्रीन गैस लिमिटेड कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया था। जिसके चलते अब लखनऊ और आगरा में सीएनजी 97.75 रूपए प्रति किलो हो गई है। सुल्तानपुर, अयोध्या और उन्नाव में आज सुबह से नई दर 95.00 रूपए प्रति किलो हो गई है। पहले यह 94.00 प्रति किलो थी। कंपनी ने कीमत में 1 रूपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की है।
वहीं दूसरी ओर घरेलू PNG की नई कीमत लागू की गई हैं। घरेलू प्राकृतिक गैस का कोटा घटने से कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है। जिसके चलते अब 58.50 प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर घरेलू PNG निर्धारित की गई हैं। बढ़ी हुई कीमतें 16 अप्रैल यानी आज सुबह से लागू कर दी गई है।
-साभार सहित
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026