नई दिल्ली । ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी ) के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर विभाग की टीम बुधवार को भी सर्वे करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग बीबीसी की 2012 से अब तक की अकाउंट्स डिटेल्स चेक कर रहा है। अकाउंट्स और इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स को एग्जामिन और एनालिसिस करने में लंबा वक्त लग सकता है।
इस बीच इनकम टैक्स के अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने सिर्फ कंपनी के व्यावसायिक परिसर पर सर्वे किया है। प्रमोटर और डायरेक्टर के घर और अन्य जगहों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
सर्वे के दौरान दिल्ली और मुंबई के ऑफिस में स्टाफ के फोन बंद करा दिए गए थे। सभी को मीटिंग रूम में बैठने को कहा गया था। हालांकि करीब 6 घंटे बाद शाम करीब 5 बजे के करीब कर्मचारियों को अपना काम करने की इजाजत दे दी गई। वहीं, बीबीसी ने अपनी इविनिंग शिफ्ट के स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम करने को कहा है।
बीबीसी के दिल्ली मुंबई के एडिटोरियल स्टाफ को ऑफिस से जाने की परमिशन इनकम टैक्स के अधिकारियों ने दे दी है। एडिटोरियल स्टाफ जो दिल्ली मुंबई ऑफिस में सर्वे के दौरान मौजूद थे। उन्हें फोन और लैपटॉप का इस्तेमाल नहीं करने दिया गया था।
आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने बीबीसी पर प्रतिबंध लगा दिया था। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग ने बीबीसी ऑफिस पर कानूनी रूप से छापे मारे। बीबीसी दुनिया का सबसे भ्रष्ट बकवास कॉर्पोरेशन बन गया है। दुर्भाग्य सेबीबीसी का प्रचार और कांग्रेस का एजेंडा एक ही है।
उन्होंने कहा कि आज भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और कुछ वर्गों को यह पसंद नहीं है। बीबीसी को भारत में पत्रकारिता करने का पूरा अधिकार है, लेकिन उन्हें देश के कानून का पालन करना होगा। भाटिया ने ऐसे कई उदाहरणों का उल्लेख किया जब बीबीसी ने कथित तौर पर भारतीय भावनाओं का अपमान किया।
- आगरा कोर्ट का ऐतिहासिक ‘हंटर’: 3 कातिलों को फांसी, तो लापरवाह ACP और पूर्व SHO पर भी गिरी गाज; डिजिटल साक्ष्य से छेड़छाड़ पर प्रमुख सचिव को कार्रवाई के आदेश - April 1, 2026
- यूपी के ब्लड सेंटरों में बड़ी धांधली उजागर: FSDA ने प्रदेशभर में 54 केंद्रों को खंगाला, आगरा के नामी चैरिटेबल सेंटर्स की गतिविधियां ठप - April 1, 2026
- कोर्ट में ‘फर्जी रिपोर्ट’ और फरार मुजरिम से ‘यारी’: आगरा के ताजगंज थाने पर गंभीर आरोप, सीसीटीवी जांच की उठी मांग - April 1, 2026