[ad_1]
संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के दूत ने यूक्रेन पर रूस के हमले के लिए अमेरिका को ज़िम्मेदार ठहराया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वॉशिंगटन की ‘आधिपत्य की नीति’दूसरे देशों की सुरक्षा को भी ख़तरा पहुंचा रही हैं.
दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी योनहाप ने बताया है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में हुए आपातकालीन सत्र के दौरान किम सॉन्ग ने यह बात कही है.
मंगलवार को इस सत्र के दौरान सॉन्ग ने कहा, “अमेरिका और पश्चिम ने रूस की सुरक्षा की गारंटी की मांग की अवहेलना की. नेटो के पूर्व में विस्तार करने के लिए हथियार प्रणाली तैनात करने की कोशिशों के तहत यूरोप के सुरक्षा वातावरण को व्यवस्थित रूप से कमज़ोर किया गया.”
इससे पहले 28 फ़रवरी को उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए अमेरिका की ‘आधिपत्य नीति’ को रूस-यूक्रेन विवाद के लिए ज़िम्मेदार ठहराया था.
वहीं संयुक्त राष्ट्र में दक्षिण कोरिया के दूत चो ह्युन ने कहा है कि यूक्रेन संघर्ष रूस का ‘ख़ुदचुना गया युद्ध’ है.
-एजेंसियां
[ad_2]
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026