
यूपी के गोण्डा जिले में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा एक्शन लेते हुए जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अमर किशोर का महिला के साथ वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने उनको नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। साथ ही दो टूक कहा था कि जवाब संतोषजनक न मिलने पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद अब बीजेपी जिलाध्यक्ष पर गाज गिरी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
बता दें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप पार्टी दफ्तर में एक महिला कार्यकर्ता के साथ अश्लील हरकत करते दिख रहे थे। पार्टी के एक कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत पार्टी आलाकमान से की थी। हालांकि अमर किशोर ने इन आरोपों को नकारते हुए इसे विरोधियों की चाल बताया था।
बीजेपी ने जारी किया था कारण बताओ नोटिस
वीडियो जारी होने के बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसमें 7 दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण भाजपा प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने की बात कही गई। साथ ही साफ किया गया था कि समय से स्पष्टीकरण एवं संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर पार्टी द्वारा कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।
-साभार सहित
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026