अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में नगर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में ठहरे पंजाब के श्रद्धालुओं को राम मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर जालसाजों ने फर्जी पास दे दिया। उनसे चार हजार रुपये वसूल लिए। राम मंदिर गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने पास को फर्जी बताया तो श्रद्धालु ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पंजाब के लुधियाना निवासी संजीव कुमार गुप्ता अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को रामलला का दर्शन करने के लिए आए थे। शहर में स्थित एक होटल में ठहरे थे। होटल के बाहर उन्हें एक महिला और एक पुरुष मिले। उन्होंने वीआईपी दर्शन करने का झांसा दिया। एक गाइड भी उपलब्ध कराया।
इसके लिए उसने चार हजार रुपये मांगे। वह आरोपियों को पैसे देकर गाइड को साथ लेकर दर्शन के लिए रवाना हुए। गेट पर पहुंचने पर सुरक्षा कर्मियों ने पास को फर्जी बताया। इस बीच गाइड भी फरार हो गया। नगर कोतवाल अश्वनी पांडे ने बताया कि केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
-साभार सहित
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026