प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 121वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश दुखी है। आतंकी हमले की तस्वीरें देखकर हर भारतीय का खून खौल रहा है। ये हमला आतंकियों की कायरता को दिखाता है। कश्मीर में शांति लौट रही थी। निर्माण कार्यों में गति आई थी।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हो रही थी। वहां के लोगों की कमाई बढ़ रही थी, लेकिन आतंकियों को ये रास नहीं आया। आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता सबसे बड़ी ताकत है। यही एकता हमारी लड़ाई का आधार भी है।
पूरा विश्व इस लड़ाई में हमारे साथ
आतंकी हमले के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया देख रही है कि आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है। भारत के लोगों में जो आक्रोश है, वह पूरी दुनिया में है। मुझे ग्लोबल लीडर्स ने फोन किए, संदेश भेजे। इस जघन्य आतंकी हमले की सबने कठोर निंदा की है। मृतकों के परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की। पूरा विश्व इस लड़ाई में हमारे साथ खड़ा है। पीड़ित परिवारों को भरोसा देता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा। साजिश रचने वालों को कठोर सजा मिलेगी।
संकल्पों को मजबूत करने का समय
इस हमले के बाद पूरे देश के नागरिक चाहे वह किसी भी राज्य के हों या किसी भी भाषा को बोलते हों। सब पीड़ितों के दर्द को महसूस कर रहे हैं। आतंक के आका चाहते हैं कि कश्मीर एक बार फिर से तबाह हो जाए इसलिए उन्होंने इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया। देश के सामने आई इस चुनौती का सामना करने के लिए हमें अपने संकल्पों को मजबूत करना है। पीड़ित परिवारों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाता हूं कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। हमले की साजिश रचने वालों को कठोर से कठोर जवाब दिया जाएगा।
कैसे मदद कर सकता है सचेत ऐप
इसके साथ ही पीएम मोदी ने मन की बात में ‘सचेत’ ऐप का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह ऐप आपको प्राकृतिक आपदा में फंसने से बचाने में मदद कर सकता है। इस ऐप को भारत के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा विकसित किया गया है। ‘सचेत’ ऐप का उद्देश्य आपको हर संभव तरीके से सूचित और सुरक्षित रखना है। इस ऐप के जरिए आप मौसम विभाग से अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। यह ऐप कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी जानकारी प्रदान करता है।
पीएम मोदी ने कहा, 10 मई को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वर्षगांठ भी मनाई जाएगी। स्वतंत्रता की इस पहली लड़ाई में जो चिंगारी भड़की थी, वह लाखों सेनानियों के लिए प्रकाश-स्तंभ बनी। 26 अप्रैल को ही हमने 1857 की क्रांति के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की स्मृति मनाई। बिहार के ये महान सेनानी पूरे देश को प्रेरणा देते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के बागलकोट में रहने वाले श्री शैल तेली के नवाचारों का जिक्र करते हुए कहा, पहाड़ों पर उगने वाले सेब तो आप सबने खाए होंगे। कभी कर्नाटक के सेब भी खाकर देखिए। आमतौर पर सेब की खेती पहाड़ों पर होती है। लेकिन श्री शैल तेली मैदानी इलाकों में सेब उगा रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा, किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सतर्कता और जागरूक बहुत ज़रूरी है। आप मोबाइल ऐप के ज़रिए भी मदद पा सकते हैं। ‘सचेत’ ऐप आपको प्राकृतिक आपदा में फंसने से बचा सकता है। इसे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विकसित किया है।
पीएम मोदी ने कहा, इथियोपिया में रहने वाले भारतीयों ने जन्म से ही हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को इलाज के लिए भारत भेजने की पहल की है। कई भारतीय परिवार आर्थिक मदद भी करते हैं। कोई परिवार खर्च वहन करने में असमर्थ है तो भारतीय भाई-बहन यह उनकी मदद करें।
पीएम मोदी ने कहा, सैटेलाइट प्रक्षेपण की 50वीं वर्षगांठ मनाई है। 50 साल की इस यात्रा में हम कितना आगे आ गए हैं। अंतरिक्ष में भारत के सपनों की ये उड़ान दृढ़ संकल्प से शुरू हुई थी। तब न तो आज जैसे आधुनिक संसाधन थे और न ही तकनीक। प्रतिभा, लगन, कड़ी मेहनत और देश के प्रति समर्पण की बदौलत यह सफलता हासिल की है।
भारत ने कुछ ही दिन पहले अफगानिस्तान को रेबीज, टेटनस, हेपेटाइटिस और इन्फ्लूएंजा बी जैसी खतरनाक बीमारियों से लड़ने के लिए वैक्सीन भेजी है। नेपाल के अनुरोध पर हमने थैलेसीमिया और सिकल सेल पीड़ितों के लिए वैक्सीन की बड़ी खेप भेजी।
पीएम मोदी ने कहा, पिछले महीने म्यांमार में भूकंप की भयावह तस्वीरें देखी होंगी। भारत ने म्यांमार की मदद के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा लॉन्च किया। इसमें भाग लेने वाले लोगों पर हमें गर्व है। ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ हमारी परंपराओं और मूल्यों को समेटे हुए है। संकट में वैश्विक मित्र के रूप में भारत की यह पहल मानवता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
PM मोदी ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में पूरा विश्व 1.4 अरब भारतीयों के साथ खड़ा है। पीड़ित परिवारों को मैं एक बार फिर आश्वास्त करता हूं कि उन्हें न्याय और हमले के साजिशकर्ताओं और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।
-साभार सहित
- Hope for Parenthood: Insights from Leading IVF and Gynaecology Experts on this Doctor’s Day - July 1, 2025
- Doctors’ Day 2025: Top Cardiologists’ Insights on the Rise of Heart Issues in Young Adults - July 1, 2025
- Doctors’ Day Special: Understanding Symptoms of Early-Stage Osteoarthritis - July 1, 2025