शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आज बड़े लाट साहब के जुलूस के दौरान दो जगहों पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। खिरनीबाग और घंटाघर के पास उपद्रवियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया और कांच की बोतलों से हमला किया। इसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज किया और कई लोगों को हिरासत में लिया। जुलूस के दौरान हिंसा भड़कने से तनावपूर्ण माहौल बन गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।
शाहजहांपुर में दोपहर करीब 12 बजे खिरनीबाग में जीआईसी खेल मैदान के पास कुछ उपद्रवियों ने जुलूस में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर कांच की बोतलें फेंकीं और आरएएफ पर पथराव किया, जिससे कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। हंगामे के दौरान एक व्यक्ति की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
घंटाघर क्षेत्र में भी उपद्रवियों ने हुड़दंग मचाया। आरएएफ ने यहां भी लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को तितर-बितर कर दिया। लाठीचार्ज की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जुलूस में पथराव और हिंसा की सूचना मिलते ही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों से बातचीत की और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने बताया कि उपद्रवियों ने जानबूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की। उन्होंने आरएएफ पर कांच की बोतलों और पत्थरों से हमला किया। उपद्रवियों को कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन वे नहीं माने। पुलिस को आत्मरक्षा में बल प्रयोग करना पड़ा। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बताया कि उपद्रवी लगातार पथराव कर रहे थे और सुरक्षाकर्मियों को निशाना बना रहे थे। इसलिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। अब जिले में स्थिति सामान्य है। पथराव और माहौल खराब करने वालों की पहचान वीडियो फुटेज के जरिए की जा रही है। वीडियो सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई है, ताकि उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026