संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के धनघटा थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव के शिव मंदिर में क्षेत्र के धौरहरा गांव के रहने वाली एक किशोरी ने शुक्रवार को शिवलिंग पर अपने हाथ की नस काटकर खून चढ़ाया। नस काटते ही बेहोश होकर गिर गई।
स्थानीय लोगो ने सीएचसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धनघटा थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव के शिव मंदिर में गांव की ही रहने वाली रेनू शुक्रवार को थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव में स्थित शिव मंदिर में पूजा करने गई थी। शिव जी की पूजा अचर्ना के बाद उसने अचानक अपने बाये हाथ की नस को काट लिया और अपना रक्त मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर चढ़ा दिया।
इस घटना के बाद वह मंदिर में बेहोश हो गई। आस पास के लोगो ने उसे देख किसी ने 108 नंबर पर कॉल कर एबुंलेंस सेवा को बुला लिया। इसके बाद घायल रेनू को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक विकास केंद्र सीएचसी हैंसर बाजार पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे जिला अस्पातल के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक धनघटा रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
-साभार सहित
- फतेहपुर सीकरी को बड़ी सौगात: ₹28.15 करोड़ की लागत से बना अकबरा-पनवारी ओवरब्रिज शुरू, विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया लोकार्पण - March 25, 2026
- आगरा के जैतपुर में ‘दबंगई’ का तांडव: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाका - March 24, 2026
- आगरा के जैतपुर में ‘दबंगई’ का तांडव: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाका - March 24, 2026